vAkyAnsh kEliyE ek shabd - 100_वाक्यांश के लिए एक शब्द - 100

vAkyAnsh kEluyE ek shabd
वाक्यांश केलिए एक शब्द
( One Word for Many Words )

अच्छी रचना के लिए आवश्यक है कि कम से कम शब्दोँ मेँ विचार प्रकट किए जाएँ। भाषा मेँ यह सुविधा भी होनी चाहिए कि वक्ता या लेखक कम से कम शब्दोँ मेँ अर्थात् संक्षेप मेँ बोलकर या लिखकर विचार अभिव्यक्त कर सके। कम से कम शब्दोँ मेँ अधिकाधिक अर्थ को प्रकट करने के लिए ‘वाक्यांश या शब्द–समूह के लिए एक शब्द’ का विस्तृत ज्ञान होना आवश्यक है। ऐसे शब्दोँ के प्रयोग से वाक्य–रचना मेँ संक्षिप्तता, सुन्दरता तथा गंभीरता आ जाती है। कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैँ–
क्रमांकवाक्यांश या शब्द-समूहशब्द
1.जिसका जन्म नहीं होताअजन्मा
2.पुस्तकों की समीक्षा करने वालासमीक्षक , आलोचक 
3.जिसे गिना न जा सकेअगणित 
4.जो कुछ भी नहीं जानता होअज्ञ 
5.जो बहुत थोड़ा जानता होअल्पज्ञ 
6.जिसकी आशा न की गई होअप्रत्याशित 
7.जो इन्द्रियों से परे होअगोचर 
8.जो विधान के विपरीत होअवैधानिक 
9.जो संविधान के प्रतिकूल होअसंवैधानिक 
10.जिसे भले -बुरे का ज्ञान न होअविवेकी 
11.जिसके समान कोई दूसरा न होअद्वितीय 
12.जिसे वाणी व्यक्त न कर सकेअनिर्वचनीय 
13.जैसा पहले कभी न हुआ होअभूतपूर्व 
14.जो व्यर्थ का व्यय करता होअपव्ययी 
15.बहुत कम खर्च करने वालामितव्ययी 
16.सरकारी गजट में छपी सूचनाअधिसूचना 
17.जिसके पास कुछ भी न होअकिंचन 
18.दोपहर के बाद का समयअपराह्न 
19.जिसका निवारण न हो सकेअनिवार्य 
20.देहरी पर रंगों से बनाई गई चित्रकारीअल्पना 
21.आदि से अन्त तकआघन्त 
22.जिसका परिहार करना सम्भव न होअपरिहार्य 
23.जो ग्रहण करने योग्य न होअग्राह्य 
24.जिसे प्राप्त न किया जा सकेअप्राप्य 
25.जिसका उपचार सम्भव न होअसाध्य 
26.भगवान में विश्वास रखने वालाआस्तिक 
27.भगवान में विश्वास न रखने वालानास्तिक 
28.आशा से अधिकआशातीत 
29.ऋषि की कही गई बातआर्ष 
30.पैर से मस्तक तकआपादमस्तक 
31.अत्यंत लगन एवं परिश्रम वालाअध्यवसायी 
32.आतंक फैलाने वालाआंतकवादी 
33.देश के बाहर से कोई वस्तु मंगानाआयात 
34.जो तुरंत कविता बना सकेआशुकवि 
35.नीले रंग का फूलइन्दीवर 
36.उत्तर -पूर्व का कोणईशान 
37.जिसके हाथ में चक्र होचक्रपाणि 
38.जिसके मस्तक पर चन्द्रमा होचन्द्रमौलि 
39.जो दूसरों के दोष खोजेछिद्रान्वेषी 
40.जानने की इच्छाजिज्ञासा 
41.जानने को इच्छुकजिज्ञासु 
42.जीवित रहने की इच्छाजिजीविषा 
43.इन्द्रियों को जीतने वालाजितेन्द्रिय 
44.जीतने की इच्छा वालाजिगीषु 
45.जहाँ सिक्के ढाले जाते हैंटकसाल 
46.जो त्यागने योग्य होत्याज्य 
47.जिसे पार करना कठिन होदुस्तर 
48.जंगल की आगदावाग्नि
49.गोद लिया हुआ पुत्रदत्तक 
50.बिना पलक झपकाए हुएनिर्निमेष 
51.जिसमें कोई विवाद ही न होनिर्विवाद 
52.जो निन्दा के योग्य होनिन्दनीय 
53.मांस रहित भोजननिरामिष 
54.रात्रि में विचरण करने वालानिशाचर 
55.किसी विषय का पूर्ण ज्ञातापारंगत 
56.पृथ्वी से सम्बन्धितपार्थिव 
57.रात्रि का प्रथम प्रहरप्रदोष 
58.जिसे तुरंत उचित उत्तर सूझ जाएप्रत्युत्पन्नमति 
59.मोक्ष का इच्छुकमुमुक्षु 
60.मृत्यु का इच्छुकमुमूर्षु 
61.युद्ध की इच्छा रखने वालायुयुत्सु 
62.जो विधि के अनुकूल हैवैध 
63.जो बहुत बोलता होवाचाल 
64.शरण पाने का इच्छुकशरणार्थी 
65.सौ वर्ष का समयशताब्दी 
66.शिव का उपासकशैव 
67.देवी का उपासकशाक्त 
68.समान रूप से ठंडा और गर्मसमशीतोष्ण 
69.जो सदा से चला आ रहा होसनातन 
70.समान दृष्टि से देखने वालासमदर्शी 
71.जो क्षण भर में नष्ट हो जाएक्षणभंगुर 
72.फूलों का गुच्छास्तवक 
73.संगीत जानने वालासंगीतज्ञ 
74.जिसने मुकदमा दायर किया हैवादी 
75.जिसके विरुद्ध मुकदमा दायर किया हैप्रतिवादी 
76.मधुर बोलने वालामधुरभाषी 
77.धरती और आकाश के बीच का स्थानअंतरिक्ष 
78.हाथी के महावत के हाथ का लोहे का हुकअंकुश 
79.जो बुलाया न गया होअनाहूत 
80.सीमा का अनुचित उल्लंघनअतिक्रमण 
81.जिस नायिका का पति परदेश चला गया होप्रोषित पतिका
82.जिसका पति परदेश से वापस आ गया होआगत पतिका 
83.जिसका पति परदेश जाने वाला होप्रवत्स्यत्पतिका 
84.जिसका मन दूसरी ओर होअन्यमनस्क 
85.संध्या और रात्रि के बीच की वेलागोधुलि 
86.माया करने वालामायावी 
87.किसी टूटी - फूटी इमारत का अंशभग्नावशेष 
88.दोपहर से पहले का समयपूर्वाह्न 
89.कनक जैसी आभा वालाकनकाय 
90.हृदय को विदीर्ण कर देने वालाहृदय विदारक 
91.हाथ से कार्य करने का कौशलहस्तलाघव 
92.अपने आप उत्पन्न होने वालास्त्रैण 
93.जो लौटकर आया हैप्रत्यागत 
94.जो कार्य कठिनता से हो सकेदुष्कर 
95.जो देखा न जा सकेअलक्ष्य 
96.बाएँ हाथ से तीर चला सकने वालासव्यसाची 
97.वह स्त्री जिसे सूर्य ने भी न देखा होअसुर्यम्पश्या 
98.यज्ञ में आहुति देने वालाहौदा 
99.जिसे नापना सम्भव न होअसाध्य 
100.जिसने किसी दूसरे का स्थान अस्थाई रूप से ग्रहण किया होस्थानापन्न

Related Posts:

  • vilOm shabd_gya - विलोम शब्द_ज्ञ vilOm shabd_gya - विलोम शब्द_ज्ञ vilOm shabd - विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द) किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं… Read More
  • vilOm shabd_h - विलोम शब्द_ह vilOm shabd_h - विलोम शब्द_ह vilOm shabd - विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द) किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं। दू… Read More
  • bhAvavAchak sangyA _ भाववाचक संज्ञा bhAvavAchak sangyA _ भाववाचक संज्ञाAbstract Noun जो संज्ञा शब्द गुण, कर्म, दशा, अवस्था, भाव आदि का बोध कराएँ उन्हें भाववाचक संज्ञाएँ कहते है। जैसे –… Read More
  • vilOm shabd_tr - विलोम शब्द_त्रvilOm shabd_tr - विलोम शब्द_त्र vilOm shabd - विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द) किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं। … Read More
  • vilOm shabd_ksh - विलोम शब्द_क्ष vilOm shabd_ksh - विलोम शब्द_क्ष vilOm shabd - विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द) किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं… Read More