1. देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया था?
उत्तर : 14 सितम्बर, 1949
2. 'रानी केतकी की कहानी' की भाषा को कहा जाता है-
उत्तर : खड़ी बोली
3. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया-
उत्तर : पिंगल भाषा
4. वीर रस का स्थायी भाव क्या होता है?
उत्तर : उत्साह
5. 'देखन जौ पाऊँ तौ पठाऊँ जमलोक हाथ, दूजौ न लगाऊँ, वार करौ एक करको।' ये पंक्तियाँ किस कवि द्वारा सृजित हैं?
उत्तर : नाभादास
6. 'भक्तमाल' भक्तिकाल के कवियों की प्राथमिक जानकारी देता है, इसके रचयिता थे?
उत्तर : नाभादास
7. अमीर ख़ुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका निभाई?
उत्तर : खड़ी बोली
8. 'हरिश्चन्द्री हिन्दी' शब्द का प्रयोग किस इतिहासकार ने अपने इतिहास ग्रंथ में किया है?
उत्तर : रामचन्द्र शुक्ल
9. सर्वप्रथम किस आलोचक ने अपने किस ग्रंथ में 'देव बड़े हैं कि बिहारी' विवाद को जन्म दिया?
उत्तर : मिश्रबंधु : हिन्दी नवरत्न
10. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने 'त्रिवेणी' में किन तीन महाकवियों की समीक्षाएँ प्रस्तुत की हैं?
उत्तर : सूर, तुलसी, जायसी