Hin Dict_a1 - हिंदी शब्दकोश - अ1


अ1 हिंदी वर्णमाला का स्वर वर्ण। उच्चारण की दृष्टि से यह निम्नतर, मध्य, अगोलित और ह्रस्व स्वर है। कुछ स्थितियों में इसका उच्चारण 'ह' वर्ण से पूर्व [ह्रस्व 'ऐ'] भी होता है, जैसे- 'कहना' में। 'वह' में इसका उच्चारण [ह्रस्व 'ओ'] भी है।
अ2 [पूर्वप्रत्य.] हिंदी में पूर्वप्रत्यय के रूप में बहुप्रयुक्त वर्ण। पूर्वप्रत्यय के रूप में प्रयुक्त होकर प्रायः मूल शब्द के अर्थ का नकारात्मक अथवा विपरीत अर्थ देता है, जैसे- अप्रिय, अन्याय, अनीति आदि। अन्यत्र मूल शब्द के भाव के पूर्ण न होने की स्थिति दर्शाता है, जैसे- अदृश्य, अकर्म। पूर्वप्रत्यय 'अ' की एक अन्य विशेषता यह भी है कि वह मूल शब्द के भाव के आधिक्य को सूचित करता है, जैसे- अघोर आदि।
अँकड़ी [सं-स्त्री.] फल तोड़ने का बाँस जिसके सिरे पर छोटी लकड़ी बँधी होती है; टेढ़ी और नुकीली कटिया; बाँस की लग्गी।
अँकना (सं.) [क्रि-अ.] 1. किसी वस्तु या पदार्थ के आकार या मूल्य का अनुमान लगाया जाना; आँका जाना; कूता जाना; नाप-जोख होना 2. लिखा जाना; दर्ज होना 3. अंकित होना; चित्रित होना 4. किसी श्रेणी विशेष में गिना जाना; मूल्यांकन होना। [क्रि-स.] 1. मूल्य आँकना 2. व्यय का अनुमान करना या निर्धारित करना 3. नाप-जोख करना 4. लिखना; दर्ज करना 5. किसी को श्रेणी विशेष में गिनना; मूल्यांकन करना।
अँकवाई [सं-स्त्री.] 1. अँकवाने की क्रिया या भाव; अँकाई; आकलन 2. अँकवाने का पारिश्रमिक या मज़दूरी।
अँकवाना [क्रि-स.] 1. आँकने का काम दूसरे से कराना; नाप-जोख कराना; अँकाना 2. जाँच कराना 3. मूल्य या दर निश्चित करवाना 4. किसी से चित्रण कराना 5. चिह्नित कराना।
अँकाई [सं-स्त्री.] 1. आँकने की क्रिया या भाव; अंकन; आकलन 2. अटकल; कूत 3. आँकने का पारिश्रमिक 4. नाप-जोख।
अँकुड़ा [सं-पु.] 1. लोहे का बना हुआ एक टेढ़ा काँटा जिससे कोई चीज़ फँसाकर निकालते या टाँगते हैं 2. टेढ़ी कटिया; (हुक) 3. जलयानों का लंगर; (एंकर) 4. बुनकरों का एक औज़ार 5. पशुओं के पेट में होने वाली मरोड़; ऐंठन।
अँकुराना (सं.) [क्रि-अ.] 1. अँकुर निकलना, जैसे- भीगे चने अँकुरा गए हैं 2. अँखुआना; उगना।
अँकोर [सं-पु.] 1. गले लगाने की क्रिया या भाव; आलिंगन 2. अँकवार; गोद 3. भेंट; नज़र; उपहार 4. रिश्वत; उत्कोच।
अँकोरना [क्रि-स.] 1. आलिंगन करना; गले लगाना 2. गोद या झोली में लेना 3. रिश्वत देना 4. भूनना; गरम करना।
अँखिया [सं-स्त्री.] 1. आँख; नेत्र 2. बरतनों पर कुछ लिखने या नक्काशी करने की कलम।
अँखुआ [सं-पु.] 1. अंकुर; अंकुरण बिंदु 2. कल्ला; डाभ।
अँखुआना [क्रि-अ.] 1. बीज, गुठली या गन्ने की पोत में से अखुँआ या अंकुर निकलना; अँकुराना; कल्ला फूटना 2. उठना; उगना; निकलना।
अँगड़ाई [सं-स्त्री.] 1. जम्हाई लेते हुए शरीर को तानना; हाथ उठाकर शरीर को मोड़ना-तोड़ना; थकान दूर करने की शारीरिक क्रिया; अंग-विक्षेपण 2. {ला-अ.} परिवर्तन की आकांक्षा के लिए तत्पर होना या क्रियाशील होना; सुप्तावस्था को त्यागना, जैसे- भाषण सुनकर जनता का उत्साह अँगड़ाई लेने लगा। [मु.] -तोड़ना : कुछ काम न करना; निठल्ला रहना। -लेना : सक्रिय या गतिमान होना।
अँगड़ाना [क्रि-अ.] अँगड़ाई लेना।
अँगना (सं.) [सं-पु.] 1. घर के भीतर का खुला स्थान जो ऊपर से छाया न हो; सहन 2. चौक; अजिर 3. घर 4. आँगन; परिसर; प्रांगण।
अँगरखा (सं.) [सं-पु.] एक परंपरागत मरदाना पहनावा जो लंबी बाँहों वाला और ढीला-ढाला होता है; एक प्रकार की अचकन; अंगा; चपकन।
अँगिया [सं-स्त्री.] स्त्रियों द्वारा वक्ष पर पहना जाने वाला एक वस्त्र विशेष; कंचुकी; चोली; (ब्रा)।
अँगीठा (सं.) [सं-पु.] आग जलाने की बड़ी अँगीठी; सिगड़ी; अंगारिका।
अँगीठी (सं.) [सं-स्त्री.] आग जलाने का मिट्टी या लोहे का बना चूल्हे जैसा पात्र; बोरसी; सिगड़ी; अंगारिका।
अँगुली (सं.) [सं-स्त्री.] हाथ या पैर की उँगली; अंगुलि; अँगुलिका।
अँगूठा (सं.) [सं-पु.] 1. हाथ-पैर की पाँचों उँगलियों में सबसे पहली और मोटी उँगली 2. अंगुष्ठ; ठोंसा। [मु.] -दिखाना : किसी चीज़ को देने से मना करना; अभिमानपूर्वक इनकार करना।
अँगूठाछाप [वि.] दस्तख़त की जगह अँगूठा लगाने वाला; निरक्षर; अनपढ़; अँगूठाटेक।
अँगूठी (सं.) [सं-स्त्री.] 1. हाथ की उँगलियों में पहनने का एक आभूषण; मुद्रिका; मुंदरी; (रिंग) 2. उँगलियों में पहनने का छल्ला।
अँगोछना [क्रि-स.] 1. कपड़े से शरीर पोंछना 2. अँगोछे से देह पोंछना।
अँगोछा [सं-पु.] शरीर या हाथ-मुँह पोंछने का वस्त्र; गमछा; तौलिया; (नैपकिन)।
अँगोछी [सं-स्त्री.] 1. शरीर या हाथ-मुँह पोंछने का छोटा अँगोछा; हाथ-मुँह पोंछने का छोटा वस्त्र; साफ़ी 2. छोटी धोती।
अँगौरिया [सं-पु.] मज़दूरी के बदले हल-बैल लेकर खेती करने वाला हलवाहा या किसान।
अँग्रेज़ [सं-पु.] इंग्लैंड का रहने वाला।
अँग्रेज़ियत [सं-स्त्री.] 1. अँग्रेज़ों की तहज़ीब या व्यवहार; अँग्रेज़ जैसा चाल-चलन 2. अँग्रेज़ों की तरह का पहनावा या वेशभूषा।
अँग्रेज़ी [सं-स्त्री.] अँग्रेज़ी भाषा; (इंग्लिश)। [वि.] अँग्रेज़ों से संबंधित; अँग्रेज़ी भाषा का।
अँग्रेज़ीदाँ [सं-पु.] 1. अँग्रेज़ी भाषा का जानकार 2. अँग्रेज़ी रंग-ढंग से रहने वाला।

Related Posts:

  • Hin Dict_ai2 - हिंदी शब्दकोश - ऐ2ऐकपत्य (सं.) [सं-पु.] 1. केवल एक व्यक्ति का पूर्ण प्रभुत्व; ऐकाधिपत्य 2. एकतंत्र शासन। ऐकपदिक (सं.) [वि.] 1. एक पदवाला 2. लँगड़ा 3. यास्क के निघंटु क… Read More
  • Hin Dict_ai3 - हिंदी शब्दकोश - ऐ3ऐडवोकेट (इं.) [सं-पु.] वकील; कानूनविद; अधिवक्ता। ऐडवोकेट जनरल (इं.) [सं-पु.] महाधिवक्ता; उच्च न्यायालय में सरकारी पक्ष की वकालत करने वाला कानूनविद या… Read More
  • Hin Dict_O1 - हिंदी शब्दकोश - ओ1ओ1 हिंदी वर्णमाला का स्वर वर्ण। उच्चारण की दृष्टि से यह उच्चतर-मध्य, पश्च, गोलित, दीर्घ स्वर है। ओ2 [अव्य.] 1. किसी को पुकारने में प्रयुक्त शब्द, जैस… Read More
  • Hin Dict_aan - हिंदी शब्दकोश - ऑ ऑ उच्चारण की दृष्टि से यह उच्चतर-निम्न, पश्च, गोलित, दीर्घ स्वर है। यह केवल इंग्लिश से आगत शब्दों में ही प्रयुक्त होता है, जैसे- बॉल, मॉडल आदि। हिंद… Read More
  • Hin Dict_ai4 - हिंदी शब्दकोश - ऐ4ऐरालू (अ.) [सं-पु.] एक प्रकार की ककड़ी जो पहाड़ों पर पाई जाती है। ऐरावण (सं.) [सं-पु.] इंद्र का हाथी ऐरावत; जल से उत्पन्न। ऐरावत (सं.) [सं-पु.] 1. स… Read More