Hin Dict_K28 - हिंदी शब्दकोश - क28

करदा [सं-पु.] 1. बिक्री के अनाज आदि में मिला हुआ कूड़ा-करकट 2. कूड़ा-करकट के कारण उक्त प्रकार की वस्तुओं के मूल्य में होने वाली कमी; कटौती 3. वस्तु की वह मात्रा जो ग्राहक को तौल से कुछ अधिक दी जाती है 4. किसी वस्तु को कूटने या पीसने पर बचे हुए कुछ मोटे रवे 5. बट्टा।
करदाता (सं.) [सं-पु.] 1. राज्य या सरकार को कर देने वाला व्यक्ति; (टैक्स पेई) 2. मालगुज़ारी देने वाला किसान।
करधनी (सं.) [सं-स्त्री.] 1. सोने-चाँदी आदि से निर्मित एक आभूषण जो कमर में पहना जाता है 2. सूत या रेशम से बनी मेखला।
करन (सं.) [सं-पु.] 1. करने की क्रिया या भाव 2. करने योग्य काम; कर्तव्य।
करनफूल (सं.) [सं-पु.] कान में पहनने का फूल जैसा एक आभूषण; कर्णफूल; लौंग; काँप; तरौना।
करना (सं.) [क्रि-स.] 1. किसी कार्य या क्रिया को आगे बढ़ाना; समाप्त करना 2. किसी कार्य में सक्रिय होना 3. भोजन पकाना 4. सजाना; सँवारना 5. पति या पत्नी के रूप में ग्रहण करना 6. भाड़े पर सवारी ठहराना 7. एक रूप से दूसरे रूप में लाना; बनाना।
करनाई (अ.) [सं-स्त्री.] फूँककर बजाया जाने वाला एक प्रकार का लंबा बाजा; तुरही।
करनाल [सं-पु.] 1. हाथ से चलाई जाने वाली तोप 2. भोंपा 3. बड़ा ढोल।
कर-निर्धारण (सं.) [सं-पु.] किसी संपत्ति के मूल्य या उससे होने वाली आय आदि के आधार पर निर्धारित किया जाने वाला कर।
करनी [सं-स्त्री.] 1. वह जो कुछ किया गया हो; कर्म; कार्य; करतब 2. कार्य करने की कला, विद्या या शक्ति 3. अंत्येष्टि क्रिया 4. {ला-अ.} अनुचित या हीन आचरण; करतूत 5. राजमिस्त्री का दीवार पर गारा लगाने का औज़ार; कन्नी।

करपल्लवी (सं.) [सं-स्त्री.] उँगलियों के संकेत से भाव प्रकट करने की कला या विद्या।
करप्ट (इं.) [वि.] भ्रष्ट; खोटा; आचारहीन।
करप्शन (इं.) [सं-पु.] भ्रष्टाचार; रिश्वतख़ोरी; व्यभिचार।
करफ़्यू (इं.) [सं-पु.] विशेष प्रकार की राजकीय निषेधाज्ञा जिसमें घर से बाहर निकलना या किसी विशेष मार्ग या स्थान पर जाना निषिद्ध होता है।
करबला (अ.) [सं-स्त्री.] 1. अरब का वह मैदान जहाँ इमाम हुसैन अपने साथियों सहित मारे और दफनाए गए थे 2. वह स्थान जहाँ मुहर्रम में ताजिए दफ़न किए जाते हैं 3. ऐसी उजाड़ जगह जहाँ पानी भी न मिले।
करबूस [सं-पु.] घोड़े की जीन में लगी हुई रस्सी या तसमा जिसमें हथियार लटकाए जाते हैं।
करभ (सं.) [सं-पु.] 1. हथेली का पिछला हिस्सा 2. हाथी का बच्चा 3. ऊँट का बच्चा 4. कमर 5. नख नामक सुगंधित द्रव्य।
करभीर (सं.) [सं-पु.] शेर; सिंह।
करभोरु (सं.) [सं-पु.] हाथी की सूँड़ जैसी सुडौल जाँघ। [वि.] जिसकी जाँघ हाथी की सूँड़ जैसी सुडौल एवं सुंदर हो; सुंदर जाँघोंवाली।
करम1 (सं.) [सं-पु.] 1. कर्म; काम 2. कर्मफल 3. भाग्य; किस्मत। [मु.] -फूटना : भाग्य का साथ न देना। -भोगना : अपने किए हुए कर्मों का फल पाना।
करम2 (अ.) [सं-पु.] 1. कृपा; अनुग्रह; दया; मेहरबानी 2. क्षमा 3. उदारता।

करमकल्ला (अ.+हिं.) [सं-पु.] एक प्रकार की गोभी जिसमें केवल कोमल पत्तों का बँधा हुआ संपुट होता है और जिसकी सब्ज़ी बनती है; बंदगोभी; पत्तागोभी; पातगोभी।
करमजला [वि.] अभागा; दुर्भाग्यशाली।
करमभोग (सं.) [सं-पु.] 1. किए हुए कर्मों का फल; कर्मफल 2. कर्मफल के रूप में मिलने वाला सुख-दुख; प्रारब्ध।
करमाला (सं.) [सं-स्त्री.] 1. वह माला जिसे हाथ में लेकर जप किया जाता है 2. उँगलियों के पोर जिन पर उँगली रखकर जप की गिनती करते हैं।
करमाली (सं.) [सं-पु.] सूर्य।
करमुक्त (सं.) [वि.] कर से मुक्त; (टैक्स-फ़्री)।
करवंचन (सं.) [सं-पु.] शासन को उचित कर से वंचित करना; कर की चोरी; करापवंचन।
करवट (सं.) [सं-स्त्री.] 1. हाथ या पार्श्व के बल सोने या लेटने की एक स्थिति 2. बाज़ू 3. पहलू। [सं-पु.] 1. लकड़ी चीरने का आरा 2. एक वृक्ष जिसका गोंद विषैला होता है; जसूँद। [मु.] -बदलना : बिस्तर पर बेचैन तड़पना; नींद न आना। -लेना : किसी चीज़ का एक तरफ़ झुकना या लुढ़कना।
करवा (सं.) [सं-पु.] 1. धातु या मिट्टी का बना हुआ लोटे के आकार का एक पात्र; टोंटीदार लोटा 2. जहाज़ में लगाने की लोहे की कोनिया 3. एक प्रकार की मछली।
करवाचौथ (सं.) [सं-स्त्री.] 1. कार्तिक कृष्ण चतुर्थी; करक चतुर्थी 2. उक्त तिथि को विवाहित स्त्रियाँ अपने सौभाग्य की वृद्धि हेतु व्रत रखती हैं 3. करवा चतुर्थी व्रत।
करवानक (सं.) [सं-पु.] गौरैया या चटक नामक पक्षी; चिड़ा।

करवाना [क्रि-स.] 1. किसी को किसी कार्य में प्रवृत्त करना 2. कोई कार्य किसी अन्य से कराना।

Popular Posts

Blog Archive

Contact