Hin Dict_a10 - हिंदी शब्दकोश - अ10
अंब (सं.) [सं-पु.] 1. आँख; नेत्र 2. जल 3. आम-फल; आम-वृक्ष 4. माता।
अंबर1 (सं.) [सं-पु.] 1. आकाश 2. शून्य 3. ओढ़नी; परिधान; वस्त्र 4. {ला-अ.} परिधि; घेरा।
अंबर2 (अ.) [सं-पु.] ह्वेल मछली के मुख से निकलने वाला एक सुगंधित पदार्थ जो दवाओं के काम आता है।
अंबरचर (सं.) [वि.] आकाश में विचरण करने वाला; आकाश में उड़ने वाला; नभचर। [सं-पु.] 1. अंबर या आकाश में विचरण करने वाले जीव; खग; पक्षी; परिंदा 2. {ला-अ.} कल्पनाशील व्यक्ति।
अंबरचारी (सं.) [वि.] आकाश में उड़ने वाला [सं-पु.] 1. पक्षी; चिड़िया 2. पतंग 3. आकाशीय ग्रह या उपग्रह।
अंबरपुष्प (सं.) [सं-पु.] 1. आकाश का फूल; आकाशकुसुम 2. {ला-अ.} असंभव काम या बात।
अंबरमणि (सं.) [सं-पु.] सूर्य; प्रभाकर।
अंबरस्थली (सं.) [सं-स्त्री.] पृथ्वी; धरती।
अंबरांत (सं.) [सं-पु.] 1. वस्त्र का सिरा या किनारा 2. आकाश और पृथ्वी का संधिस्थल; क्षितिज।
अंबरीष (सं.) [सं-पु.] 1. आकाश का स्वामी अर्थात सूर्य 2. आँवला 3. (पुराण) अयोध्या के एक सूर्यवंशी राजा 4. मिट्टी का बरतन जिसमें दाना भूना जाता है; भाड़।
अंबष्ठ (सं.) [सं-पु.] 1. लाहौर और उसके आसपास अवस्थित एक प्राचीन जनपद और उसके निवासी 2. कायस्थों में एक कुलनाम या सरनेम 3. महावत।
अंबष्ठा (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अंबष्ठ जाति की स्त्री 2. ब्राह्मी लता।
अंबा (सं.) [सं-स्त्री.] 1. माता 2. (महाभारत) काशी नरेश इंद्रद्युम्न की सबसे बड़ी कन्या 3. (पुराण) पार्वती; दुर्गा।
अंबापाली (सं.) [सं-स्त्री.] 1. आम के रस को धूप में सुखाकर बनाया गया पापड़ जैसा खाद्य; अमावट 2. अमरस।
अंबार (फ़ा.) [सं-पु.] किसी वस्तु या अनाज का ऊँचा ढेर; राशि; भंडार।
अंबारी (इं) [सं-स्त्री.] हाथी की पीठ पर बैठने का मंडपनुमा हौदा 2. मकान का मंडप की तरह का छज्जा।
अंबाला (सं.) [सं-स्त्री.] माता; जननी। [सं-पु.] हरियाणा राज्य का एक ज़िला व उसका मुख्यालय।
अंबालिका (सं.) [सं-स्त्री.] 1. माता 2. (महाभारत) काशी नरेश इंद्रद्युम्न की सबसे छोटी कन्या।
अंबिका (सं.) [सं-स्त्री.] 1. माता 2. (महाभारत) काशी नरेश इंद्रद्युम्न की मझली कन्या 3. पार्वती; दुर्गा।
अंबिकेय (सं.) [सं-पु.] 1. (महाभारत) अंबा का पुत्र अर्थात धृतराष्ट्र 2. कार्तिकेय; स्कंद।
अंबु (सं.) [सं-पु.]. 1. जल; नीर 2. रक्त में मौजूद जलीय तत्व 3. जन्म-कुंडली में चौथा स्थान 4. एक छंद।
अंबुज (सं.) [सं-पु.]. 1. जल में या जल से उत्पन्न होने वाले जीव 2. कमल; जलज 3. शंख; सीप 4. बेंत 5. कपूर 6. सारस पक्षी। [वि.] जल से उत्पन्न; जल का।
अंबुजा (सं.) [सं-स्त्री.] 1. जल में उत्पन्न होने वाली अर्थात कमलिनी 2. कुमुदनी 3. एक रागिनी 4. (पुराण) लक्ष्मी का एक नाम।
अंबुजाक्ष (सं.) [वि.] कमल के समान आँखोंवाला; कमलनयन।
अंबुद (सं.) [सं-पु.] 1. अंबु या जल देने वाला अर्थात बादल; मेघ 2. नागरमोथा नामक वनस्पति। [वि.] जल देने वाला।
अंबुधर (सं.) [सं-पु.]. 1. बादल; मेघ 2. वह जो जल धारण करता हो; जलधर।
अंबुधि (सं.) [सं-पु.] 1. समुद्र; सागर; जलधि 2. जल रखने का पात्र, जैसे- घड़ा, मटका आदि। [वि.] जिसमें जल हो।
अंबुनाथ (सं.) [सं-पु.] 1. (पुराण) जल का स्वामी; वरुण 2. (पुराण) वर्षा का स्वामी अर्थात इंद्र।
अंबुनिधि (सं.) [सं-पु.] 1. वह स्थान जहाँ अपार जल संचित हो 2. समुद्र; सागर।
अंबुप (सं.) [सं-पु.] 1. समुद्र 2. वरुण।
अंबुपति (सं.) [सं-पु.] 1. समुद्र; जलधि 2. वरुण।
अंबुरूह (सं.) [सं-पु.] 1. कमल 2. कुमुद।
अंबुवाह (सं.) [सं-पु.] बादल, अंबुवाही।
अंबुवाहिनी (सं.) [सं-स्त्री.] जल ढोने वाली स्त्री।
अंबुशायी (सं.) [सं-पु.] विष्णु; नारायण।
अंबोज (सं.) [सं-पु.] लाल रंग के कमल का फूल।
अंभ (सं.) [सं-पु.] 1. पानी; जल 2. सागर; समुद्र 3. पितर; पितृलोक।
अंभसार (सं.) [सं-पु.] मोती।
अंभोज (सं.) [सं-पु.] 1. कमल 2. कपूर 3. चंद्रमा 4. शंख 5. सारस। [वि.] जल में या जल से उत्पन्न होने वाला।
अंभोरूह (सं.) [सं-पु.] 1. कमल 2. सारस।
अंश (सं.) [सं-पु.] 1. भाग; खंड; हिस्सा; छोटा टुकड़ा; (पार्ट; पोर्शन) 2. वृत्त की परिधि का 360वाँ भाग 3. (अंकगणित) भिन्न की रेखा के ऊपर का अंक; भाज्य अंक 4. किसी कंपनी के स्वामित्व में हिस्सा; (शेयर)।
अंशक (सं.) [सं-पु.] 1. खंड; भाग 2. स्कंध; कंधा 3. जिसके पास कंपनी आदि के अंश या शेयर हों; अंशधारी 4. दिन। [वि.] 1. बाँटने वाला; विभाजक 2. हिस्सा पाने वाला; हिस्सेदार।
अंशकालिक (सं.) [वि.] 1. पूरे समय के थोड़े से ही भाग से संबधित 2. ऐसी नौकरी जहाँ पूरे समय काम करने की बजाय थोड़े समय काम करने के लिए ही रखा जाता है 3. कुछ या थोड़े समय के लिए किया जानेवाला, जैसे- वह कॉलेज से छूटने के बाद अंशकालिक काम करता है; (पार्टटाइम)।
अंशतः (सं.) [क्रि.वि.] आंशिक रूप से; कुछ हद तक; कुछ अंश तक।
अंशदाता (सं.) [सं-पु.] 1. अंशदान करने वाला; सहयोगी; अंशदायी 2. जो औरों के साथ काम या ख़र्च में अपना भी हिस्सा देता है।
अंशदान (सं.) [सं-पु.] 1. किसी सार्वजनिक या सामूहिक कोष या निधि में नियमित रूप से दिया जाने वाला आर्थिक सहयोग या दान 2. आपदा आदि के समय या किसी अन्य राष्ट्रीय कार्य में व्यक्ति द्वारा दिया जाने वाला धन 3. सहकर्म; योगदान 4. दान दी जाने वाली राशि; अवदान; दत्तांश; चंदा; (कॉन्ट्रिब्यूशन)।
अंशदेय (सं.) [सं-पु.] 1. किसी कोष आदि में दिया जाने वाला दान; चंदा; अंशदान 2. नियमित अवधि में जमा की जाने वाली धनराशि; सावधिक देय।
अंशधर (सं.) [सं-पु.] 1. बराबर का अंश या भाग देने वाला; हिस्सेदार; साझेदार 2. कंपनी आदि के कुछ अंशों को ख़रीदने वाला अंशधारी; (शेयरहोल्डर)।
अंशधारक (सं.) [सं-पु.] किसी कंपनी या कारोबार में लगी पूँजी के कुछ हिस्से या अंश का स्वामी; साझेदार; अंशधारी; (शेयरहोल्डर)।
अंशधारी (सं.) [सं-पु.] किसी कंपनी या कारोबार में लगी पूँजी के कुछ हिस्से या अंश का स्वामी; साझेदार; अंशधारक; शेयरधारक; (शेयरहोल्डर)।
अंशन (सं.) [सं-पु.] 1. अंश या भाग में विभाजित करना; विभाजन 2. पूर्ण संख्या या इकाई को टुकड़ों या खंडों में विभाजित करना। 3. अंशों को चिह्नित करना।
अंशपत्र (सं.) [सं-पु.] वह पत्र जिसमें कंपनी के शेयरधारकों के व्यक्तिगत हिस्से का ब्योरा हो; शेयरपत्र।
अंशभागी (सं.) [वि.] 1. अंश या हिस्सा पाने वाला 2. साझेदार; (शेयरहोल्डर)।
अंशमात्र (सं.) [वि.] छोटा हिस्सा भर; लेशमात्र।
अंशमापन (सं.) [सं-पु.] किसी चीज़ या यंत्र के अंशों को मापने की क्रिया या भाव।
अंशशोधन (सं.) [सं-पु.] (भौतिकविज्ञान) किसी यंत्र के पाठ्य या सूचक अंकों की प्रामाणिकता एवं शुद्धता की जाँच तथा उसमें किया जाने वाला शोधन; (कैलिब्रेशन)।
अंशांक (सं.) [सं-पु.] (गणित) किसी मान के विभिन्न अंशों की सूचक संख्याओं में से कोई एक; (डिग्री)।
अंशांकन (सं.) [सं-पु.] थर्मामीटर जैसे किसी उपकरण पर अंकित मापन-इकाइयाँ।
अंशांकित (सं.) [वि.] 1. जिसका अंशांकन हुआ हो 2. क्रम से अंकित किया हुआ; क्रम से लगाया हुआ 3. जिसपर मापने के लिए चिह्न बने हों।
अंशांश (सं.) [वि.] 1. अंश का अंश 2. जो किसी अंश का अंग या भाग हो।
अंशापन (सं.) [सं-पु.] 1. किसी वस्तु के अंशों का वितरण करना या बाँटना 2. किसी वस्तु के आवश्यकतानुसार अलग-अलग अंश या विभाग करना; अंशों का विभाजन करना, (अपॉर्शनमेंट)।
अंशावतार (सं.) [सं-पु.] (पुराण) वह अवतार जिसमें ईश्वर या देवता विशेष की कला पूर्णतः अवतरित न हुई हो।
अंशिका (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अंश रूप में दी हुई राशि 2. एक बँधी हुई नियमित राशि।
अंशित (सं.) [वि.] 1. जो अंशों में विभाजित हो; खंड-खंड 2. जो अनेक भागों में हो 3. चिह्नित किया हुआ।
अंशी (सं.) [वि.] 1. भागीदार; हिस्सेदार 2. कई अंशों या अवयवों वाला; अवयवी 3. किसी व्यापारिक संस्था या निगम आदि की संपत्ति का साझेदार; शेयरधारक।
अंशीय (सं.) [वि.] अंश अर्थात हिस्से से संबद्ध; अंश से संबंधित; आंशिक।
अंशु (सं.) [सं-पु.] 1. किरण; रश्मि; प्रभा 2. सूर्य की किरण; धूप 3. सूत; डोरा 4. बहुत छोटा भाग या अंश; सूक्ष्मांश 5. छोर; सिरा 6. चमक 7. नोक।
अंशुक (सं.) [सं-पु.] 1. वस्त्र; कपड़ा 2. दुपट्टा; उत्तरीय 3. चादर; ओढ़नी 4. रेशमी और महीन सफ़ेद कपड़ा 5. मंद प्रकाश।
अंशुधर (सं.) [सं-पु.] सूर्य; अंशुपति; अंशुमान।
अंशुनाभि (सं.) [सं-स्त्री.] वह बिंदु जिसपर किरणें एकत्र होकर मिलें।
अंशुपति (सं.) [सं-पु.] सूर्य, अंशुमान।
अंशुमान (सं.) [सं-पु.] 1. चंद्रमा 2. सूर्य। [वि.] 1. अंशु या किरणों से युक्त; प्रभावान 3. तंतुमय; रोएँदार 4. नोकदार।
अंशुमाला (सं.) [सं-स्त्री.] 1. सूर्य की किरणों का समूह 2. सूर्य और चंद्रमा के चारों ओर का वलय या घेरा 3. सूर्यमंडल; चंद्रमंडल।
अंशुमाली (सं.) [सं-पु.] सूर्य; रवि; दिनकर।
अंशुल (सं.) [वि.] जिससे किरणें निकलती हों; प्रभायुक्त; चमकदार।