Hin Dict_a22 - हिंदी शब्दकोश - अ22


अधिगत (सं.) [वि.] 1. पाया हुआ; प्राप्त 2. जाना हुआ 3. अर्जित किया हुआ 4. सीखा हुआ।
अधिगम (सं.) [सं-पु.] 1. उन्नति करना; ऊपर पहुँचना 2. हासिल करना 3. लगन और परिश्रम से शिक्षा आदि में कोई योग्यता या विशेषता अर्जित करने की क्रिया 4. किसी वाद की पूरी सुनवाई और तथ्यों के आकलन के बाद न्यायालय या न्यायाधीश द्वारा निकाला हुआ निष्कर्ष; (फाइंडिंग)।
अधिगमन (सं.) [सं-पु.] किसी वाक्य की वह व्याख्या जो उसकी पद योजना के आधार पर की जाए; अध्ययन; (रीडिंग)।
अधिगृहीत (सं.) [वि.] 1. जिसका अधिग्रहण किया गया हो 2. ज़बरदस्ती अपने अधिकार में लिया गया।
अधिग्रहण (सं.) [सं-पु.] सरकार द्वारा किसी संपत्ति या संस्थान को अपने अधिकार में ले लेना; कब्ज़ा।
अधिग्राहक (सं.) [सं-पु.] वैध उपाय से अधिग्रहण करने वाला; (एक्वायरर)।
अधित्यका (सं.) [सं-स्त्री.] पहाड़ के ऊपर की समतल भूमि; ऊँचा पहाड़ी मैदान; (टेबललैंड)।
अधिदेय (सं.) [सं-पु.] कर्मचारी को किसी अतिरिक्त कार्य के लिए वेतन के अलावा दी जाने वाली रकम, जैसे- यात्रा व्यय, भोजन व्यय आदि; भत्ता; (अलाउंस)।
अधिदेवता (सं.) [सं-पु.] 1. इष्टदेवता 2. कुलदेवता।
अधिनायक (सं.) [सं-पु.] 1. सरदार; मुखिया 2. सर्वप्रधान और पूर्ण अधिकार प्राप्त शासक या अधिकारी; (डिक्टेटर)।
अधिनायकतंत्र (सं.) [सं-पु.] 1. अधिनायक के अधीन चलने वाला शासन-प्रबंध 2. वह राज्य जिसके सब काम केवल अधिनायक या तानाशाह की आज्ञा से होते हैं; तानाशाही; (डिक्टेटरशिप)।
अधिनियम (सं.) [सं-पु.] वैधानिक रूप से बनाया गया नियम या कानून; (ऐक्ट)।
अधिनिर्णय (सं.) [सं-पु.] 1. आधिकारिक निर्णय 2. न्यायाधीश या पंच का निर्णय।
अधिप (सं.) [सं-पु.] 1. स्वामी; मालिक 2. शासक; राजा 3. नायक 4. प्रधान अधिकारी 5. अधिपति 6. समस्त शब्दों के उत्तरपद के रूप में शासक का अर्थ देने वाला, जैसे- राज्याधिप, अमराधिप आदि।
अधिपति (सं.) [सं-पु.] 1. जिसका आधिपत्य हो; स्वामी 2. शासक।
अधिपत्र (सं.) [सं-पु.] 1. किसी को कोई काम करने का अधिकार या आज्ञा देने वाला पत्र 2. किसी का माल ज़ब्त करने या पकड़ने के लिए न्यायालय की लिखित आज्ञा; (वॉरन्ट)।
अधिभार (सं.) [सं-पु.] विशेष परिस्थितियों में या विशेष कार्यों के लिए लगाया गया अतिरिक्त कर; अधिकर; अधिशुल्क; (सरचार्ज)।
अधिभूत (सं.) [सं-पु.] 1. ब्रह्म तथा माया 2. सृष्टि से संबंधित सभी पदार्थ। [वि.] भूत संबंधी।
अधिमत (सं.) [सं-पु.] 1. अधिकतर लोगों का फ़ैसला 2. अदालत या पंचायत में जहाँ दो से अधिक लोगों को निर्णय देना हो; बहुमत के आधार पर लिया गया निर्णायक फ़ैसला 3. चुनाव में जनता का फ़ैसला।
अधिमान (सं.) [सं-पु.] 1. किसी व्यक्ति का वह आदर या मान जो अन्य व्यक्तियों की अपेक्षा उसे श्रेष्ठ समझकर दिया जाता है 2. वरीयता।
अधिमान्य (सं.) [वि.] जो अधिमान के योग्य हो; वरीय; (प्रेफ़रेबल)।
अधिमास (सं.) [सं-पु.] अधिकमास।
अधिमुद्रण (सं.) [सं-पु.] 1. अधिक छापना 2. किसी ग्रंथ या सामयिक पत्र-पत्रिका का बहुत अधिक मात्रा में छापा जाना।
अधिमूल्य (सं.) [सं-पु.] किसी वस्तु का अधिक मूल्य जो विशेष परिस्थितियों में लिया जाए।
अधिया [सं-पु.] खेती में ज़मीन के मालिक और जोतने-बोने वाले के बीच आधे की हिस्सेदारी या साझेदारी; बटाईदारी; बंदोबस्त का वह प्रावधान जिसमें उपज का आधा ज़मीन के मालिक को और आधा खेत जोतने-बोने वाले को मिलता है।
अधियार [सं-पु.] 1. किसी ज़ायदाद या संपत्ति का आधा हिस्सा 2. आधे हिस्से का मालिक 3. वह आसामी या ज़मींदार जो गाँव के हिस्से या जोत में आधे का मालिक हो।
अधियारी [सं-स्त्री.] 1. किसी ज़ायदाद या संपत्ति में आधी हिस्सेदारी 2. किसी की भूमि का दो हिस्सों में दो स्थानों पर बँटा होना।
अधियुक्त (सं.) [वि.] वेतन या मज़दूरी पर काम करने वाला; नियोजित; (एंपलॉयड)।
अधियुक्ति (सं.) [सं-स्त्री.] 1. जीविका निर्वाह के लिए कार्य में लगे रहना 2. आजीविका के लिए काम करने की अवस्था या भाव; (एंपलॉयमेंट)।
अधियोक्ता (सं.) [सं-पु.] मालिक; नियोजक।
अधियोजक (सं.) [सं-पु.] 1. नियोजक; मालिक; अधियोक्ता 2. किसी भी कर्मस्थली पर वेतन देकर कर्मियों को नियुक्त करने वाला; नियोक्ता; (एंप्लॉयर)।
अधिरथ (सं.) [सं-पु.] 1. रथ हाँकने वाला; सारथी; गाड़ीवान 2. बड़ा रथ।
अधिराज (सं.) [सं-पु.] 1. सम्राट 2. महाराज; बादशाह।
अधिरूढ़ (सं.) [वि.] 1. किसी पर चढ़ा हुआ 2. बढ़ा हुआ।
अधिरोप (सं.) [सं-पु.] 1. किसी पर अपराध का आरोप; अभियोग या दोष लगाया जाना; (चार्ज) 2. अपराध के दंड के रूप में तय की गई राशि।
अधिरोपण (सं.) [सं-पु.] 1. कर, जुर्माना आदि लगना या लगाना 2. अभियोग या दोष लगाया जाना।
अधिरोपित (सं.) [वि.] 1. जिसपर अपराध आदि का अधिरोप हुआ हो 2. (अपराध) जिसका अधिरोप किया गया हो; (चार्ज़्ड)।
अधिरोह (सं.) [सं-पु.] ऊपर चढ़ना; आरोहण; चढ़ाव।
अधिरोहण (सं.) [सं-पु.] 1. ऊपर चढ़ना; आरोहण 2. सवार होना 3. धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना।
अधिलाभ (सं.) [सं-पु.] अतिरिक्त या विशिष्ट रूप से होने वाला अधिक लाभ; (बोनस)।
अधिलाभांश (सं.) [सं-पु.] अधिलाभ का वह अंश जो संस्थान के कर्मचारियों या शेयरधारकों को सामान्य लाभांश के अतिरिक्त मिलता है; (बोनस)।
अधिवक्ता (सं.) [सं-पु.] 1. न्यायालय में वादी या प्रतिवादी का मत आधिकारिक रूप से रखने वाला कानूनविद्; (ऐडवोकेट) 2. किसी पक्ष के समर्थन में दलीलें पेश करने वाला; वकील।
अधिवर्ग (सं.) [सं-पु.] उच्चवर्ग; ऊँचा-वर्ग; (सुपर क्लास)।
अधिवर्ष (सं.) [सं-पु.] 1. अधिमास या मलमास वाला वर्ष 2. वह वर्ष जिसमें फरवरी का महीना 29 दिनों का होता है; (लीप इयर)।
अधिवास (सं.) [सं-पु.] 1. वास स्थान; बस्ती 2. धरना 3. देर तक ठहरना 4. दूसरे के घर जाकर रहना 5. नागरिकता 6. सुगंधि 7. सुगंधित उबटन आदि का उपयोग 8. (हिंदू) विवाह के पूर्व हल्दी-तेल आदि लगाने की रीति 9. यज्ञ या मंदिर में स्थापना के पहले मूर्ति को पवित्र जल में रखना।
अधिवासन (सं.) [सं-पु.] 1. सुगंधित करना 2. मूर्ति की आरंभिक प्रतिष्ठा 3. देवमूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करने की एक रीति जिसमें मूर्ति को चंदन आदि लगाकर रातभर पानी में रखते हैं।
अधिवासित (सं.) [वि.] 1. जिसका अधिवासन किया गया हो 2. सुगंधित किया हुआ 3. जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी हो।
अधिवासी (सं.) [सं-पु.] 1. निवासी; रहने वाला 2. दूसरे देश में जाकर बसा हुआ; (डोमिसाइल्ड)। [वि.] सुगंध फैलाने वाला।
अधिवेशन (सं.) [सं-पु.] 1. किसी आधिकारिक सभा या समिति का सम्मेलन; बैठक; (सेशन) 2. जलसा; आयोजन।
अधिशासी (सं.) [वि.] 1. प्रधान अधिकारी या कार्यकारी प्रशासक से संबंधित; (एक्ज़ीक्यूटिव) 2. नियंत्रक।
अधिशुल्क (सं.) [सं-पु.] निश्चित रकम से अतिरिक्त शुल्क या मूल्य; (सुपरचार्ज)।
अधिशोषण (सं.) [सं-पु.] (रसायन विज्ञान) वह क्रिया जिसमें ठोस की सतह पर गैसों या घुलनशील पदार्थों के कण चिपक जाते हैं।
अधिष्ठाता (सं.) [सं-पु.] 1. देखभाल करने वाला 2. मुखिया 3. अध्यक्ष 4. ईश्वर 5. नियामक 6. संकायाध्यक्ष; (डीन)।
अधिष्ठात्री (सं.) [सं-स्त्री.] 1. निर्मात्री देवी या शक्ति 2. माता 3. अध्यक्षा 4. जिस महिला के हाथ में किसी कार्य का भार हो; मुखिया।
अधिष्ठान (सं.) [सं-पु.] 1. आधिकारिक रूप से रहने का स्थान; वास स्थान 2. आधार 3. आश्रय 4. संस्था; संस्थान; (एस्टैब्लिशमेंट) 5. राजसत्ता 6. मुनाफे के लिए धन का निवेश; (इनवेस्टमेंट) 7. किसी पदार्थ पर कुछ और होने का भ्रम, जैसे- रस्सी को साँप समझना।
अधिष्ठित (सं.) [सं-पु.] 1. स्थापित 2. स्थित 3. अधिकृत 4. लाभ के लिए निवेशित (धन)।
अधिसंख्य (सं.) [वि.] संख्या में अधिक; ज़्यादातर।
अधिसंख्यक (सं.) [वि.] संख्या या आबादी में जो अधिक हो, बहुसंख्यक। [सं-पु.] अधिक आबादी वाला समुदाय; (मजॉरटी)।
अधिसूचना (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अधिकृत सूचना 2. विज्ञप्ति 3. प्रशासनिक सूचना; सरकारी गजट में छपी हुई सूचना 4. विशेष सूचना; (नोटिफ़िकेशन)।
अधिस्वर (सं.) [सं-पु.] 1. बहुत अधिक या ऊँचा स्वर उत्पन्न करने की क्रिया या भाव; (ओवरटोन) 2. अभिप्राय; अव्यक्त अर्थ; गूढ़ार्थ, जैसे- आप उनके वक्तव्य के राजनीतिक अधिस्वर समझ गए होंगे।
अधिहरण (सं.) [सं-पु.] 1. अधिकारपूर्वक हरण करना 2. ज़ब्त करना; (कनफ़िस्केशन)।
अधीक्षक (सं.) [सं-पु.] प्रशासन का अधिकारी; निरीक्षक; (सुपरिनटेंडेंट)।
अधीक्षण (सं.) [सं-पु.] अधीनस्थ कर्मचारियों के काम को देखना-परखना; अधीक्षक का काम; (सुपरविज़न)।
अधीत (सं.) [वि.] 1. पढ़ा हुआ; पठित 2. शिक्षित; जिसने किसी विषय का अध्ययन कर लिया हो 3. जिस विषय का अध्ययन हुआ हो।
अधीन (सं.) [वि.] 1. मातहत 2. आश्रित 3. अवलंबित 4. विवश; लाचार।
अधीनता (सं.) [सं-स्त्री.] 1. मातहती 2. परवशता; विवशता 3. दीनता; लाचारी।
अधीनस्थ (सं.) [वि.] जो अधीन हो; मातहत; (सबॉर्डिनेट)।
अधीनस्थ न्यायालय (सं.) [सं-पु.] किसी बड़े या उच्च न्यायालय के अधीन रहने वाला उससे छोटा न्यायालय; (सबॉर्डिनेट कोर्ट)।
अधीनीकरण (सं.) [सं-पु.] 1. किसी को अपने अधीन करना 2. अपने अधिकार में लाना; (सबजुगेशन)।
अधीर (सं.) [वि.] 1. धैर्यहीन; उतावला; आतुर 2. उद्विग्न; परेशान; बेचैन; व्याकुल; विह्वल 3. अस्थिरचित्त; चंचल 4. असंतुष्ट।
अधीरता (सं.) [सं-स्त्री.] 1. व्याकुलता; बेचैनी 2. आतुरता 3. अधैर्य; बेसब्री।
अधीरा (सं.) [सं-स्त्री.] 1. (काव्यशास्त्र) वह नायिका जो नायक में नारीविलास सूचक चिह्न देखने से अधीर होकर प्रत्यक्ष कोप करे 2. प्रौढ़ा तथा मध्या नायिकाओं का एक भेद 3. बिजली।
अधीश (सं.) [सं-पु.] 1. स्वामी; मालिक 2. भूपति; राजा।
अधीश्वर (सं.) [सं-पु.] अधीश; स्वामी।