Hin Dict_a23 - हिंदी शब्दकोश - अ23


अधुना (सं.) [क्रि.वि.] 1. संप्रति 2. आजकल; इन दिनों 3. वर्तमान समय में।
अधुनातन (सं.) [वि.] 1. वर्तमान काल का 2. बिलकुल नवीन; (लेटेस्ट) 3. सनातन का उलटा।
अधूम (सं.) [वि.] धुएँ से रहित; निर्धूम (अग्नि)।
अधूरा (सं.) [वि.] 1. अपूर्ण; जो पूरा न हुआ हो 2. अधबना; अर्धनिर्मित।
अधूरापन [सं-पु.] 1. अधूरा या अपूर्ण होने की अवस्था या भाव; अपूर्णता 2. असमाप्ति 3. अस्पष्टता 4. अपरिपूर्णता।
अधेड़ [वि.] जिसकी आधी उम्र बीत गई हो; ढलती उम्रवाला; अधबूढ़ा।
अधेला [सं-पु.] आधा पैसा; पैसे की आधी कीमत वाला सिक्का; धेला (पुरानी मुद्रा का सिक्का)।
अधैर्य (सं.) [सं-पु.] 1. धैर्य का न होना; अधीरता 2. आतुरता 3. व्याकुलता; बेचैनी।
अधोगति (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अवनति; पतन; अधःपतन 2. दुर्गति; दुर्दशा 3. गिरावट 4. नरक जाना।
अधोगमन (सं.) [सं-पु.] 1. नीचे जाना 2. पतन; अवनति 3. दुर्दशा; दुर्गति 4. मृत्यु।
अधोगामी (सं.) [वि.] 1. नीचे जाने वाला 2. अवनति की ओर जाने वाला।
अधोग्रसनी (सं.) [सं-स्त्री.] गले का अधो भाग अर्थात नीचे का भाग।
अधोतर (सं.) [सं-पु.] दुहरी बुनावट का एक प्रकार का देशी कपड़ा।
अधोबिंदु (सं.) [सं-पु.] 1. बहुकल्पित बिंदु जो व्यक्ति के पैर के ठीक नीचे माना जाता है 2. न्यूनतम बिंदु; सबसे नीचे का छोर या धरातल।
अधोभाग (सं.) [सं-पु.] 1. नीचे का भाग 2. शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा।
अधोभूमि (सं.) [सं-स्त्री.] 1. नीची भूमि 2. भूमि या ज़मीन के ऊपरी स्तर के नीचे वाला स्तर या भाग; (सब-सॉइल)।
अधोमंडल (सं.) [सं-पु.] पृथ्वी से साढ़े सात मील तक ऊँचा वायुमंडल (बादल, बिजली आदि इसी मंडल में होते हैं); (स्ट्रैटस्फ़ियर)।
अधोमार्ग (सं.) [सं-पु.] 1. नीचे का रास्ता 2. सुरंग का मार्ग 3. मल त्याग करने की इंद्रिय; गुदा 4. पतन का रास्ता।
अधोमुख (सं.) [वि.] 1. उलटा; औंधा 2. जिसका मुँह नीचे की ओर हो। [क्रि.वि.] औंधे मुँह; मुँह के बल।
अधोरेखा (सं.) [सं-स्त्री.] किसी शब्द या वाक्य के नीचे खींची गई रेखा; (अंडरलाइन)।
अधोरेखांकित (सं.) [वि.] अधोरेखित; नीचे लाइन खींचकर इंगित किया हुआ; (अंडरलाइंड)।
अधोलोक (सं.) [सं-पु.] 1. नीचे का लोक 2. पाताल लोक।
अधोवर्ती (सं.) [वि.] 1. नीचे की ओर होने या रहने वाला 2. निम्नकोटि का।
अधोवस्त्र (सं.) [सं-पु.] 1. शरीर के निचले हिस्से में पहना जाने वाला वस्त्र, जैसे- धोती, लुंगी, पैंट, पायजामा, सलवार आदि 2. अंदर पहना जाने वाला वस्त्र, जैसे- अंडरवियर, कच्छा, लंगोट, साया आदि।
अधोवायु (सं.) [सं-पु.] 1. अपान वायु 2. गुदा की वायु; पाद।
अधोहस्ताक्षरी (सं.) [सं-पु.] 1. नीचे हस्ताक्षर या दस्तख़त करने वाला 2. आवेदनकर्ता; अपीलकर्ता; अधिकृत आदेशकर्ता जिसके हस्ताक्षर से आदेश जारी होता है।
अधौड़ी [सं-स्त्री.] 1. चमड़े का सिझाया हुआ आधा टुकड़ा 2. मोटा कपड़ा 3. उदर; पेट 4. शरीर का निचला आधा अंग।
अध्यक्ष (सं.) [सं-पु.] 1. संस्था, सभा आदि का प्रधान या मुखिया; (चेयरपर्सन) 2. मुख्य अधिकारी 3. नियामक 4. स्वामी 5. लोकसभा का स्पीकर।
अध्यक्षता (सं.) [सं-स्त्री.] 1. सदारत 2. अध्यक्ष होने की अवस्था या कार्यभार।
अध्यक्षीय (सं.) [वि.] 1. अध्यक्ष संबंधी; अध्यक्ष का 2. अध्यक्ष के अधिकारक्षेत्र का 3. सदारती।
अध्यग्नि (सं.) [सं-पु.] अग्नि को साक्षी मानकर कन्या को दिया जाने वाला धन; स्त्रीधन।
अध्ययन (सं.) [सं-पु.] 1. पठन-पाठन 2. किसी विषय की गहनता से पढ़ाई; (स्टडी)।
अध्ययनकक्ष (सं.) [सं-पु.] पढ़ाई करने का कमरा; (स्टडी रूम)।
अध्ययनवृत्ति (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अध्ययन करने की प्रवृत्ति; पढ़ने-लिखने की अभिरुचि 2. अध्ययन के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता; छात्र-वृत्ति; (स्कॉलरशिप)।
अध्ययनशिविर (सं.) [सं-पु.] किसी ख़ास तरह के अध्ययन के लिए आयोजित शिविर या कैंप।
अध्ययनशील (सं.) [वि.] अध्ययन में प्रवृत्त; पढ़ने-लिखने में रुचि रखने वाला।
अध्ययनशीलता (सं.) [सं-स्त्री.] अध्ययन की प्रवृत्ति; पढ़ने-लिखने की अभिरुचि।
अध्यर्थ (सं.) [सं-पु.] वह वस्तु जिसपर अधिकार जतलाया जाए या दावा किया जाए; (क्लेम)।
अध्यवसाय (सं.) [सं-पु.] 1. उद्यम; उद्योग; यत्न 2. घोर परिश्रम; किसी काम में लगातार परिश्रम के साथ लगे रहना 3. लगन; उत्साह 4. निश्चय।
अध्यवसायी (सं.) [वि.] उद्यमशील; किसी काम में उत्साह और मेहनत से लगातार लगा रहने वाला; अपने काम के प्रति लगनशील।
अध्यांतरिक काव्य (सं.) [सं-पु.] स्वात्मनिष्ठ (सब्जेक्टिव) काव्य; जिस काव्य में कवि केवल अपनी मनोदशाओं, भावों और विचारों का चित्रण करता है।
अध्यात्म (सं.) [सं-पु.] आत्मा और ब्रह्म के विषय में चिंतन-मनन। [वि.] 1. आत्मा तथा परमात्मा से सरोकार रखने वाला 2. आत्मा और परमात्मा के पारस्परिक संबंध के विषय में किया जाने वाला दार्शनिक चिंतन।
अध्यात्मवाद (सं.) [सं-पु.] वह सिद्धांत या वाद जो आत्मा, परमात्मा, दिव्य शक्तियों आदि की सत्ता एवं स्वरूप का प्रतिपादन करता है।
अध्यात्मवादी (सं.) [वि.] अध्यात्म के सिद्धांतों या अध्यात्मवाद का अनुयायी; लोक-परलोक और आत्मा-परमात्मा के संबंधों का आस्थावान विचारक; ईश्वरवादी।
अध्यात्मिक (सं.) [वि.] अध्यात्म से संबंधित।
अध्यादेश (सं.) [सं-पु.] किसी विशेष स्थिति से निपटने के लिए राज्य के प्रधान शासक द्वारा जारी किया गया आदेश या आज्ञा; (आर्डिनेंस)।
अध्यापक (सं.) [सं-पु.] 1. शिक्षक; गुरु; आचार्य; ज्ञानदाता; पथप्रदर्शक 2. मास्टर; (टीचर)।
अध्यापकी (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अध्यापक का पद 2. पढ़ाने का काम; अध्यापन 3. शिक्षण।
अध्यापन (सं.) [सं-पु.] पढ़ाने का कार्य; शिक्षण।
अध्यापिका (सं.) [सं-स्त्री.] शिक्षिका; पढ़ाने या शिक्षण कार्य करने वाली महिला; गुरु; आचार्या; (टीचर)।
अध्याय (सं.) [सं-पु.] 1. ग्रंथ का खंड अथवा विभाग 2. पाठ; (चैप्टर) 3. प्रकरण।
अध्यायी (सं.) [वि.] 1. अध्याय (प्रकरण; चैप्टर) से संबंधित; अध्याय में समाहित 2. अध्ययन में संलग्न रहने वाला। [सं-पु.] छात्र; विद्यार्थी; अध्येता।
अध्यायीकरण (सं.) [सं-पु.] लिखित सामग्री को अध्यायों में बाँटना तथा व्यवस्थित करना; (चैप्टराइज़ेशन)।
अध्यारूढ़ (सं.) [वि.] 1. किसी पर चढ़ा हुआ; आरूढ़ 2. किसी की तुलना में श्रेष्ठ 3. बहुत अधिक।
अध्यारोप (सं.) [सं-पु.] 1. किसी पर ज़बरदस्ती कुछ (सिद्धांत, मत आदि) लादना 2. निराधार कल्पना 3. वेदांत में कोई कल्पना, धारणा या सिद्धांत।
अध्यारोपण (सं.) [सं-पु.] 1. एक वस्तु के गुण-धर्म का भ्रमवश दूसरी वस्तु में आरोप करना 2. कलंक या दोष लगाना 3. अध्यास 4. मिथ्या ज्ञान।
अध्यास (सं.) [सं-पु.] 1. मिथ्या या झूठा ज्ञान 2. कुछ का कुछ दिखाई देना 3. धोखा; भ्रम; (इल्यूज़न)।
अध्यासन (सं.) [सं-पु.] 1. बैठना; उपवेशन 2. आरोपण 3. स्थान; आसन।
अध्याहार (सं.) [सं-पु.] 1. तर्क-वितर्क; विचार; बहस 2. वाक्य के किसी आवश्यक शब्द का लोप 3. अस्पष्ट वाक्य को दूसरे शब्दों में स्पष्ट करने की क्रिया।
अध्याहृत (सं.) [वि.] 1. जोड़ा हुआ 2. (आशय) जो किसी वाक्य से अनुमान की सहायता से निकाला गया हो; अनुमानित। [सं-पु.] विवाह से पूर्व गर्भ से पैदा हुआ पुत्र।
अध्येतव्य (सं.) [वि.] 1. अध्ययन करने के लिए उपयुक्त 2. पढ़ने योग्य।
अध्येता (सं.) [सं-पु.] 1. अध्ययन करने वाला; अध्ययनकर्ता 2. पाठक 3. शिक्षार्थी।
अध्येय (सं.) [वि.] 1. अध्ययन किए जाने योग्य 2. जिसका अध्ययन किया जाना हो।
अध्वर (सं.) [सं-पु.] 1. आकाश 2. यज्ञ 3. वायु; हवा। [वि.] 1. सीधा; सरल 2. अकुटिल 3. अचंचल; स्थिर; टिकाऊ।
अध्वर्यु (सं.) [सं-पु.] 1. यजुर्वेद में बतलाए गए कर्म करने वाला ऋत्विक 2. यज्ञ में यजुर्वेद का मंत्र पढ़ने वाला व्यक्ति।