Hin Dict_a3 - हिंदी शब्दकोश - अ3
अंक (सं.) [सं-पु.] 1. शून्य से नौ तक की संख्या के सूचक चिह्न; (नंबर), जैसे- 1, 2, 3 आदि 2. संख्या; अदद 3. चिह्न; निशान; छाप 4. रूपक का एक प्रकार 5. नियत समयांतराल पर प्रकाशित होने वाली पत्र-पत्रिकाओं की प्रति; संस्करण 6. नाटक का खंड या सर्ग 7. गोद; क्रोड़ 8. धारावाही किस्त 9. बाहों का घेरा; बगल। [मु.] -भरना : आलिंगन करना; गले लगना।
अंकक (सं.) [सं-पु.] 1. चिह्न लगाने वाला 2. हिसाब लिखने वाला; आँकने वाला; मूल्य निरूपक 3. गिनती करने वाला; गणक 4. चिह्न या निशान लगाने का यंत्र।
अंकगणित (सं.) [सं-पु.] 1. अंकों से बनी संख्याओं का अभिकलन करने वाली गणित की एक शाखा 2. संख्याओं का जोड़-घटाव, गुणा-भाग करने वाली विद्या; (अरिथमैटिक) 3. संख्याओं का हिसाब 4. अंकतंत्र।
अंकगत (सं.) [वि.] 1. अंक या गोद में लिया हुआ; आलिंगित 2. अंक में स्थित 3. पकड़ में आया हुआ 4. (नाटक के) अंक से संबंधित।
अंकधारण (सं.) [सं-पु.] 1. शरीर पर धार्मिक चिह्न दगवाने की क्रिया 2. त्वचा पर गरम धातु से चक्र, त्रिशूल, शंख आदि छपवाना।
अंकन (सं.) [सं-पु.] 1. रूपरेखा बनाना; खाका खींचना; चित्रण 2. चिह्न बनाने की क्रिया या भाव 3. लिखना या अंकित करना 4. शरीर पर विभिन्न प्रकार के गोदने उकेरना 5. गिनती करना; गणना 6. चित्रांकन; उत्कीर्णन 7. मूल्यांकन।
अंकनपद्धति (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अंकन का ढंग या प्रणाली 2. लिखने या दर्ज करने की पद्धति।
अंकनी [सं-स्त्री.] 1. लेखनी; कलम 2. तूलिका; (ब्रश)।
अंकपत्र (सं.) [सं-पु.] 1. परीक्षा में प्राप्त अंकों की तालिका या विवरण-पत्र; प्राप्तांक-पत्र 2. अंक-सूची; (मार्क्सशीट)।
अंकपाश (सं.) [सं-पु.] 1. आलिंगन की एक मुद्रा; बाँहों की गिरफ़्त; बाँहों का घेरा 2. गणित की एक क्रिया।
अंकमुख (सं.) [सं-पु.] नाटक का आरंभिक भाग जिसमें कथानक संक्षेप में दिया जाता है; नाट्य आरंभ।
अंकयोग (सं.) [सं-पु.] कुल प्राप्त अंकों का योग; (एग्रीगेट मार्क्स)।
अंकल (इं.) [सं-पु.] 1. चाचा, मामा, फूफा आदि के संबोधन के लिए प्रयुक्त अँग्रेज़ी शब्द 2. माता-पिता के किसी परिचित-अपरिचित पुरुष के लिए सम्मानजनक संबोधन।
अंकविद्या (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अंकगणित 2. फलित ज्योतिष में अंकों से भविष्य बताने का शास्त्र।
अंकशायिनी (सं.) [सं-स्त्री.] 1. बगल में या गोद में सोने वाली स्त्री 2. हमबिस्तर होने वाली स्त्री 3. पत्नी।
अंकशायी (सं.) [सं-पु.] 1. अंक या बगल में सोने वाला 2. हमबिस्तर होने वाला पुरुष 3. पति।
अंकशास्त्र (सं.) [सं-पु.] आँकड़े तैयार करने का विज्ञान; सांख्यिकी; (स्टेटिस्टिक्स; न्यूमरोलॉजी)।
अंकातर (सं.) [सं-पु.] 1. नाटक में अंक परिवर्तन 2. दो अंकों के बीच का कथ्य।
अंकावतार (सं.) [सं-पु.] नाटक में किसी अंक का वह भाग जिसमें अगले अंक की अभिनेय सामग्री का संकेत रहता है; एक नाट्य पद्धति जिसमें किसी अंक के अंत में कोई पात्र अगले अंक की घटनाओं की सूचना देता है।
अंकास्य (सं.) [सं-पु.] रूपक या नाटक का वह दृश्य जिसमें एक अंक की समाप्ति पर अगले अंक की शुरुआत की सूचना पात्रों द्वारा दी जाए।
अंकित (सं.) [वि.] 1. चिह्नित; लिखित 2. चित्रित; मुद्रित 3. उत्कीर्ण; खुदा हुआ।
अंकितक (सं.) [सं-पु.] कागज़ का वह छोटा टुकड़ा जिसपर किसी वस्तु, व्यक्ति आदि का नाम, पता, विवरण आदि लिखा हो; (लेबल)।
अंकित मूल्य (सं.) [सं-पु.] 1. वस्तु का वह मूल्य जो उस पर अंकित रहता है; (फ़ेस वैल्यू) 2. किसी परिसंपत्ति का लेखे में प्रदर्शित मूल्य; खाता मूल्य; (बुक वैल्यू)।
अंकीकरण (सं.) [सं-पु.] किसी वस्तु पर अंक डालना या लगाना।
अंकीय (सं.) [वि.] 1. अंक संबंधी 2. अंक का 3. संख्यावाचक; (न्यूमेरिक)।
अंकुर (सं.) [सं-पु.] 1. बीज, गुठली आदि में से निकलने वाला नया डंठल या अँखुआ; कल्ला; डाभ 2. कोंपल; पल्लव 3. कली; किसलय 4. बीजांकुर 5. {ला-अ.} किसी वस्तु या कार्य का आरंभिक रूप; विकाससूचक चिह्न।
अंकुरण (सं.) [सं-पु.] 1. अंकुर निकलना; बीज का अंकुरित होना; अँकुराना; (जरमिनेशन) 2. {ला-अ.} उत्पन्न होना; उद्भव; आरंभ 3. उद्गम; प्रस्फुरण 4. स्फुटन।
अंकुरित (सं.) [वि.] 1. जिसका अंकुर निकल आया हो 2. अँखुआया हुआ; अंकुरयुक्त 2. {ला-अ.} प्रस्फुटित; आरंभ 4. {ला-अ.} उत्पन्न; उद्भूत। [मु.] -होना : उत्पन्न या प्रस्फुटित होना; अंकुर के रूप में निकलना।
अंकुरित यौवना (सं.) [सं-स्त्री.] (काव्यशास्त्र) वह नायिका जिसका यौवनकाल आरंभ हो रहा हो; किशोरी।
अंकुश (सं.) [सं-पु.] 1. लोहे का दो नोक वाला भालेनुमा औज़ार जो हाथी पर काबू करने के लिए महावत इस्तेमाल करता है; गजबाँक 2. नियंत्रण; रोक; प्रतिबंध 3. नियामक वस्तु 4. किसी व्यक्ति या संस्था को मनमानी करने से रोकने के लिए तथा दायित्व निर्वाह के लिए उसके अधिकारों या शक्तियों का नियामक 5. दबाव। [मु.] -रखना : स्वतंत्रता न देना।
अंकुशकृमि (सं.) [सं-पु.] कँटियों की तरह के मुँहवाले कीड़े जो मनुष्य की आँतों में पैदा होते हैं; (हुकवर्म)।
अंकुशित (सं.) [वि.] 1. जिसपर अंकुश लगा हो; अंकुश द्वारा नियंत्रित 2. अंकुश द्वारा चलाया हुआ 3. {ला-अ.} ऐसा व्यक्ति जिसपर नियंत्रण लगाया गया हो; शासित; नियंत्रित।
अंकुसी [सं-स्त्री.] 1. हुक; लोहे की टेढ़ी कील; लग्गी का काँटा 2. फँसाने वाला लकड़ी या लोहे का छोटा औज़ार जो लग्गी के सिरे पर बाँधा जाता है 3. लोहे की मुड़ी हुई छड़ जो भट्ठी की राख झाड़ने के काम आती है 4. नारियल की गरी निकालने का छोटा औज़ार।
अंकेक्षक (सं.) [सं-पु.] लेखा परीक्षक; लेखा, हिसाब या आय-व्यय के आँकड़ों की जाँच करने वाला अधिकारी; (ऑडिटर)।
अंकेक्षण (सं.) [सं-पु.] लेखा परीक्षण; हिसाब-किताब या आय-व्यय के आँकड़ों की जाँच; (ऑडिट)।
अंकेक्षित लेखा (सं.) [सं-पु.] वह लेखा या हिसाब जिसकी लेखा परीक्षक द्वारा जाँच हो गई हो।
अंक्य (सं.) [वि.] 1. जिसका अंकन हो सकता हो; अंकनीय 2. अंकित करने योग्य; दागने योग्य 3. जिसका अंकन किया जाना हो। [सं-पु.] अंक या गोद में रखकर बजाया जाने वाला वाद्य; पखावज; मृदंग।