Hin Dict_a2 - हिंदी शब्दकोश - अ2


अँजुली [सं-स्त्री.] दोनों हथेलियों को ऊपर की ओर जोड़ने से बनने वाला गड्ढा जिसमें पानी या कोई वस्तु भरकर दी जाती है; करसंपुट; चुल्लू; ओक; अंजुरी; अंजलि।
अँजोरना1 [क्रि-स.] 1. दीया आदि जलाना; घर में प्रकाश करना 2. स्वच्छ करना।
अँजोरना2 [क्रि-स.] 1. अंजलि में भरना या लेना 2. निकाल लेना; ले लेना 3. छीन लेना 4. समेट लेना।
अँजोरा (सं.) [सं-पु.] 1. प्रकाश; उजाला 2. प्रभात; उषाकाल 3. चंद्रिका; ज्योत्स्ना; चाँदनी 4. अँजोरी।
अँटना [क्रि-अ.] 1. किसी वस्तु या पात्र के अंदर भर जाना; समाना; ठीक बैठना; ठीक नाप या माप का होना; यथेष्ट होना; पर्याप्त होना; पूरा पड़ना, जैसे- इस बक्स में सामान अँट गया है 2. उपयोग से समाप्त होना; खप जाना।
अँटाना [क्रि-स.] 1. पहले से नियत सीमित स्थान में गुंजाइश निकाल कर कोई चीज़ भरना या घुसाना 2. कोई चीज़ किसी समूह में इस तरह बाँटना कि कोई वंचित न रह जाए 3. इस तरह कार्य करना कि कोई वस्तु पर्याप्त हो जाए।
अँटिया [सं-स्त्री.] 1. पुआल, घास या पतली लकड़ियों का गट्ठर या छोटी-छोटी पुलियाँ; (बंडल) 2. दातूनों आदि का मुट्ठा।
अँटियाना [क्रि-स.] 1. दो उँगलियों के बीच के स्थान में छिपाना; गायब करना; अदृश्य करना 2. अंटी में रखना या लेना 3. लपेटना; बाँधना 4. घास का गट्ठर बाँधना।
अँड़ुआ [सं-पु.] बधिया या नपुंसक न किया गया बैल (साँड़) या अन्य जानवर।
अँतड़ी (सं.) [सं-स्त्री.] प्राणियों के पेट की वह लंबी नली जिसमें उसके द्वारा खाई गई वस्तुओं का चयापचय होता है; आँत; ताँत। [मु.] -टटोलना : किसी के मन की बात जानने का प्रयास करना। अँतड़ियाँ जलना : भूख से बेचैन होना। अँतड़ियाँ जलाना : किसी लक्ष्य के लिए कठोर श्रम या त्याग करना।
अँदरसा [सं-पु.] पिसे हुए भीगे चावलों से बनी एक मिठाई; अनरसा।
अँधियारा (सं.) [सं-पु.] 1. अंधकार; अँधेरा 2. कोहरा; धुंध 3. {ला-अ.} अज्ञान; अराजकता। [वि.] 1. अंधकारपूर्ण 2. धुँधला 3. सुनसान और उदास।
अँधियारी [सं-स्त्री.] 1. अँधेरी; अंधकार भरी 2. शिकारी जंतुओं अथवा घोड़ों की आँख पर बाँधने की पट्टी।
अँधेरा (सं.) [सं-पु.] 1. प्रकाश या उजाले के न होने की स्थिति या भाव; अंधकार; तमस; तिमिर 2. धुँधलापन 3. धुंध; कुहासा 4. {ला-अ.} निराशा; उदासी। [वि.] प्रकाशहीन; अंधकारपूर्ण। [मु.] -होना : बुरा समय आना; कुछ समझ में न आना; जड़ हो जाना। -छा जाना : बहुत अंधकार होना; जीवन संकटग्रस्त होना। अँधेरे घर का उजाला : किसी घर की प्रतिष्ठा; इकलौती संतान; बहुत सुंदर। अँधेरे मुँह : उजाला होते ही; भोर होते ही; सुबह-सुबह। अँधेरे में टटोलना : अनजान जगह में कुछ मालूम करने की कोशिश करना; व्यर्थ कोशिश करना। अँधेरे में रखना : वास्तविक बात या तथ्य को न कहना; कुछ छुपा लेना; अनभिज्ञ रखना। अँधेरे में तीर चलाना : अनुमान से कोई काम करना; अँधेरे में कुछ खोजना या टटोलना; तुक्का मारना।
अँधेरा-उजाला [सं-पु.] 1. दिन और रात के संधिकाल की स्थिति 2. रंगीन और सफ़ेद कागज़ों को ख़ास तरीक़े से लपेट कर बनाया गया एक खिलौना 3. {ला-अ.} जीवन का सुख और दुख; उत्थान-पतन 4. भाग्यचक्र।
अँधेरा घुप्प [सं-पु.] घोर अंधकार; जहाँ कुछ दिखाई न देता हो।
अँधेरा पक्ष (सं.) [सं-पु.] कृष्ण पक्ष; हर माह में पूर्णिमा के बाद वाले दिन से अमावस्या तक के पंद्रह दिन।
अँधौटी [सं-स्त्री.] घोड़े, बैलों आदि पशुओं की आँखों में बाँधा जाने वाला कपड़ा, परदा या पट्टी।
अँबिया [सं-स्त्री.] 1. छोटा और कच्चा आम; आम्र 2. टिकोरा; अमिया।
अँबुआ [सं-पु.] 1. आम का वृक्ष और फल 2. अँबिया।

Related Posts:

  • Hin Dict_Aa23 - हिंदी शब्दकोश - आ23आशिक (अ.) [सं-पु.] प्रेम में अनुरक्त व्यक्ति। [वि.] 1. प्रेम करने वाला; प्रेमी 2. काम के वशीभूत होकर किसी की ओर आकृष्ट होने वाला 3. आसक्त। आशिक-मिज़ा… Read More
  • Hin Dict_Aa24 - हिंदी शब्दकोश - आ24आषाढ़ (सं.) [सं-पु.] 1. आषाढ़ मास; जेठ के बाद का महीना 2. यज्ञोपवीत के समय यतियों द्वारा धारण किया जाने वाला पलाश-दंड 3. मलयगिरि। आषाढ़ीय (सं.) [वि.] … Read More
  • Hin Dict_Aa25 - हिंदी शब्दकोश - आ25आह [अव्य.] दुख, पीड़ा, शोक, वेदना आदि भावों को व्यक्त करने वाला शब्द। [सं-स्त्री.] 1. दुख से कराहने का शब्द; हाय 2. पीड़ा प्रकट करने की ध्वनि 3. वेदना। … Read More
  • Hin Dict_i1 - हिंदी शब्दकोश - इ1इ हिंदी वर्णमाला का स्वर वर्ण। उच्चारण की दृष्टि से यह निम्नतर-उच्च, अग्र, अगोलित हृस्व स्वर है। इँडुआ (सं.) [सं-पु.] कपड़े से बनी छोटी गोल गद्दी जिसे… Read More
  • Hin Dict_Aa22 - हिंदी शब्दकोश - आ22आवागमन (सं.) [सं-पु.] 1. आना-जाना; गमनागमन 2. {ला-अ.} जन्म-मरण का फेरा। आवाज़ (फ़ा.) [सं-स्त्री.] 1. वाणी; बोली; स्वर 2. नाद; ध्वनि; शब्द। [मु] -उठान… Read More