Hin Dict_a5 - हिंदी शब्दकोश - अ5
अंचल (सं.) [सं-पु.] 1. किसी बड़े क्षेत्र का वह हिस्सा जो अपनी पृथक विशेषताएँ रखता हो; जनपद; प्रांत 2. तट; किनारा 3. साड़ी या चुनरी का वह छोर जो छाती या पेट पर रहता है 4. किसी वस्त्र का छोर 5. कोना।
अंचित (सं.) [वि.] 1. झुका या मुड़ा हुआ; टेढ़ा; वक्राकार 2. घुँघराला (बाल) 3. गूँथा हुआ 4. सिला हुआ 5. सुंदर; सुडौल; व्यवस्थित 6. पूजित; अर्चित।
अंजन (सं.) [सं-पु.] 1. काजल; सुरमा 3. स्याही 4. नीलगिरि पर्वत।
अंजनक (सं.) [सं-पु.] 1. सुरमा; काजल 2. रसांजन।
अंजनगिरि (सं.) [सं-पु.] नीलगिरि के पर्वत।
अंजनशलाका (सं.) [सं-स्त्री.] सुरमा या अंजन लगाने की सलाई।
अंजनहारी [सं-स्त्री.] 1. आँख की पलक पर होने वाली फुंसी; गुहेरी; बिलनी 3. एक प्रकार का कीड़ा जिसे भृंगी भी कहते हैं।
अंजना (सं.) [सं-स्त्री.] 1. (रामायण) हनुमान की माता का नाम; अंजनी 2. व्यंजना वृत्ति 3. गुहेरी 4. स्त्री।
अंजनानंदन (सं.) [सं-पु.] अंजना या अंजनी के पुत्र हनुमान।
अंजनी (सं.) [सं-स्त्री.] हनुमान की माता का नाम, अंजना।
अंजर-पंजर [सं-पु.] 1. शरीर का ढाँचा; ठठरी; कंकाल 2. हड्डी-पसली। [मु.] -ढीला होना : थकावट के कारण शरीर का शिथिल होना।
अंजलि (सं.) [सं-स्त्री.] 1. दोनों हथेलियों को ऊपर की ओर जोड़कर बनने वाला गड्ढा; अँजुरी; करसंपुट 2. अंजलि भर वस्तु 3. अर्घ्य 4. उपहार।
अंजलिबद्ध (सं.) [वि.] 1. करबद्ध 2. जो अंजलि या हाथ जोड़े हुए हो।
अंजली (सं.) [सं-स्त्री.] दे. अंजलि।
अंजाम (फ़ा.) [सं-पु.] 1. परिणाम; नतीजा; फल 2. अंत; समाप्ति। [मु.] -तक पहुँचाना : पूरा करना या समाप्ति तक ले जाना।
अंजित (सं.) [वि.] 1. जिसमें अंजन लगाया गया हो; अंजनयुक्त 2. {ला-अ.} जिसकी पूजा या आराधना की गई हो; आराधित।
अंजीर (अ.) [सं-पु.] 1. गूलर की जाति का एक प्रसिद्ध वृक्ष; (फ़िग) 2. उक्त वृक्ष का फल।
अंजुम (फ़ा.) [सं-पु.] 1. सितारे; तारे 2. नज़्म का बहुवचन रूप।
अंजुमन (फ़ा.) [सं-पु.] 1. सभा; संस्था 2. मजलिस; महफ़िल।
अंट-शंट [सं-पु.] 1. अनर्गल प्रलाप; बकवास 2. बदतमीज़ी; अशोभन बातें 3. अप्रासंगिक; क्रमहीन।
अंटा [सं-पु.] 1. बड़ी गोली; मोटा कंचा 2. बड़ी कौड़ी 3. सूत या रेशम का लच्छा।
अंटाचित [वि.] 1. पीठ के बल चित 2. पूरी तरह पराजित 3. मदहोश; बेसुध 4. स्तब्ध 5. बर्बाद 6. बेकार।
अंटी [सं-स्त्री.] 1. दो उँगलियों के बीच की जगह 2. धोती की कमर के ऊपर की लपेट 3. टेंट 4. गाँठ 5. अटेरन 6. सूत या रेशम की लच्छी 7. कुश्ती का एक दाँव 8. {ला-अ.} मन की गाँठ 9. छोटी वाली बाली 10. बिगाड़। [मु.] -ढीली करना : जेब से पैसे निकालना। -मारना : चालाकी से कोई चीज़ दबा या छिपा लेना।
अंटीबाज़ [वि.] दगाबाज़; फ़रेबी; धूर्त; जुआरी; ठग।
अंठी (सं.) [सं-स्त्री.] 1. किसी गीली चीज़ की बँधी हुई गाँठ या जमा हुआ थक्का 2. गुठली; बीज 3. गिलटी 4. घुंडी।
अंड (सं.) [सं-पु.] 1. अंडा 2. फोता; अंडकोश 3. वीर्य; शुक्राणु 3. ब्रह्मांड; परमाणु।
अंडकोश (सं.) [सं-पु.] 1. नर प्राणी में शुक्राणु पैदा करने वाला अंग; वृषण; फोता 2. ब्रह्मांड; विश्व।
अंडग्रंथि (सं.) [सं-स्त्री.] अंडकोश की वह ग्रंथि जिसमें से शुक्राणु निकलते हैं।
अंडज (सं.) [सं-पु.] अंडे से उत्पन्न होने वाले प्राणी, जैसे- पक्षी, साँप आदि।
अंडजा (सं.) [सं-स्त्री.] 1. कस्तूरी 2. मादा पक्षी।
अंडबंड [वि.] 1. बेकार; निरर्थक; सारहीन; ऊटपटांग; भद्दा 2. अप्रासंगिक 3. बेतहाशा। [सं-पु.] 1. बेसिर-पैर की बात; बकवास 2. गाली-गलौज।
अंडर (इं.) [क्रि.वि.] 1. नीचे; नीचे की तरफ़; तल में 2. घट कर या कमतर 3. अधीनता में।
अंडरग्राउंड (इं.) [वि.] 1. भूमि के नीचे का 2. भूमिगत; गुप्त, जैसे- जेल से फ़रार होकर आंदोलनकारी अंडरग्राउंड हो गए।
अंडरग्रैजुएट (इं.) [वि.] 1. स्नातक उपाधि के लिए अध्ययनरत 2. पूर्वस्नातक।
अंडरलाइन (इं.) [क्रि-स.] किसी लिखी हुई बात का महत्व दिखाने के लिए उसके नीचे लकीर खींचकर रेखांकित करना।
अंडरवर्ल्ड (इं.) [सं-पु.] 1. अपराधियों और माफ़ियाओं की दुनिया या समाज; अपराध जगत; संगठित अपराध जगत 2. अधोलोक।
अंडरवियर (इं.) [सं-पु.] 1. अधोवस्त्र के नीचे पहनने के कपड़े, जैसे- जाँघिया, कच्छा 2. अंतर्वस्त्र; अंतर्परिधान।
अंडरस्टैंडिंग (इं.) [सं-स्त्री.] 1. बुद्धि; समझ 2. सहमति; आपसदारी; सामंजस्य; तालमेल; आपसी समझ।
अंडवृद्धि (सं.) [सं-स्त्री.] पुरुषों में अंडकोश या फोता बढ़ने का रोग; (हाइड्रोसील)।
अंडा [सं-पु.] 1. वह गोलाकार पिंड या खोल जिसके अंदर से मछली, मुर्गी, साँप आदि के बच्चे निकलते हैं 2. भ्रूण की आरंभिक अवस्था 3. शून्य। [मु.] अंडे सेना : वह क्रिया जिसके तहत मुर्गी या अन्य कोई पक्षी एक निश्चित अवधि तक अंडे पर बैठकर उसे अपने बदन की गरमी प्रदान करते हैं जिससे अंडे में से बच्चा निकलता है; चुपचाप घर में बैठे रहना; कुछ न करना; निठल्ला बैठे रहना।
अंडाकार (सं.) [वि.] अंडे के आकार का; लंब-गोल आकृति वाला।
अंडाकृति (सं.) [सं-स्त्री.] अंडे की आकृति। [वि.] अंडे की आकृतिवाला।
अंडाणु (सं.) [सं-पु.] वह कोशिका जिससे जीव का भ्रूण बनता है; डिंब; स्त्री-बीज; बीजाणु; (ओवम)।
अंडाशय (सं.) [सं-पु.] मादा प्राणी में अंड अथवा डिंब विकसित होने की जगह; (ओवरी)।
अंडी [सं-पु.] 1. एरंड का पेड़ 2. एरंड का बीज 3. मोटा रेशम।