Hin Dict_Aa3 - हिंदी शब्दकोश - आ3

आई ग्लास (इं.) [सं-पु.] 1. आँख का चश्मा 2. लेंस।
आईना (फ़ा.) [सं-पु.] दर्पण; शीशा।
आउंस (इं.) [सं-पु.] माप की एक इकाई जो लगभग 29 ग्राम के बराबर होती है; औंस।
आउट (इं.) [सं-पु.] 1. किसी खेल को खेलते समय किसी कारण से असफल होने पर उस खेल से बाहर होने की क्रिया 2. बाहर 3. निकला हुआ (व्यक्ति)।
आक (सं.) [सं-पु.] मदार; अकौआ; अकवन।
आकंठ (सं.) [क्रि.वि.] गले तक; पूर्ण रूप से।
आकंपन (सं.) [सं-पु.] 1. कँपकपी 2. काँपना।
आकंपित (सं.) [वि.] 1. काँपा हुआ; थरथराया हुआ 2. हिला हुआ 3. {ला-अ.} भयभीत; डरा हुआ।

आकर (सं.) [सं-पु.] 1. उत्पत्ति-स्थान 2. खान 3. भंडार; ख़जाना 4. तलवार चलाने का एक ढंग।
आकरिक (सं.) [सं-पु.] खान खोदने या उसकी देखभाल करने वाला व्यक्ति। [वि.] 1. आकर या खान से संबंध रखने वाला 2. खान के काम की देखरेख करने वाला।
आकरी (सं.) [सं-स्त्री.] 1. खान खोदने का काम या धंधा 2. सुरंग बनाने का काम। [वि.] 1. खान से उत्पन्न 2. खनिज 3. उत्तम जाति या नस्ल का।
आकर्षक (सं.) [वि.] 1. जिसमें आकर्षण हो; अपनी ओर खींचने वाला 2. रोचक; सुंदर; लुभावना।
आकर्षण (सं.) [सं-पु.] 1. विशेष प्रकार का खिंचाव; लगाव 2. दूरस्थ व्यक्ति को पास बुलाने या खींचने हेतु एक प्रकार का तांत्रिक प्रयोग 3. वह गुण जिसके कारण लोग किसी वस्तु, व्यक्ति आदि की ओर आकृष्ट होते हैं या खिंचे चले जाते हैं।
आकर्षित (सं.) [वि.] आकर्षण (खिंचाव) की अवस्था या भाव; आकृष्ट।
आकलन (सं.) [सं-पु.] 1. अनुमान 2. संग्रह 3. ग्रहण 4. अनुसंधान 5. इच्छा; आकांक्षा 6. व्यय आदि के विषय में पहले से अनुमान लगाना।
आकलनशील (सं.) [वि.] आकलन में प्रवृत्त; अनुमान में संलग्न।
आकलित (सं.) [वि.] 1. आकलन किया हुआ 2. समझा हुआ 3. कूता हुआ 4. परिगणित 5. आबद्ध।
आकस्मिक (सं.) [वि.] 1. सहसा; अचानक; अकस्मात 2. जिसकी पहले से कोई सूचना न हो।
आकस्मिकता (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अचानक या आकस्मिक रूप से घटित होने का भाव 2. अप्रत्याशित स्थिति।
आकस्मिकतावाद (सं.) [सं-पु.] 1. एक प्रकार का सिद्धांत जो यह मानता है कि संसार में जो कुछ भी होता है वह सब अकस्मात होता है 2. 'नियतिवाद' का विरोधी सिद्धांत।
आकांक्षा (सं.) [सं-स्त्री.] 1. अभिलाषा; इच्छा; चाह 2. वाक्य में एक पद सुनने के बाद दूसरे पद को सुनने की उत्कंठा।

आकांक्षी (सं.) [वि.] इच्छा या आकांक्षा करने वाला; इच्छुक; अभिलाषी।

Related Posts:

  • Hin Dict_K27 - हिंदी शब्दकोश - क27कर (सं.) [सं-पु.] 1. हाथ 2. सूर्य, चंद्रमा आदि की किरण 3. हाथी की सूँड़ 4. राज्य द्वारा उगाहा गया धन; राजस्व; महसूल; मालगुजारी; (टैक्स) 5. हस्त नक्षत्… Read More
  • Hin Dict_K28 - हिंदी शब्दकोश - क28करदा [सं-पु.] 1. बिक्री के अनाज आदि में मिला हुआ कूड़ा-करकट 2. कूड़ा-करकट के कारण उक्त प्रकार की वस्तुओं के मूल्य में होने वाली कमी; कटौती 3. वस्तु की… Read More
  • Hin Dict_K29 - हिंदी शब्दकोश - क29करवाल (सं.) [सं-पु.] नाखून; तलवार। करवीर (सं.) [सं-पु.] 1. कनेर का पेड़ एवं उसका फूल 2. तलवार। कर-व्यवस्था (सं.) [सं-स्त्री.] 1. राजस्व, कर या टैक्स… Read More
  • Hin Dict_K30 - हिंदी शब्दकोश - क30करिक्यलम (इं.) [सं-पु.] 1. किसी व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता एवं कार्य अनुभव आदि का विवरण 2. महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषयों की … Read More
  • Hin Dict_K26 - हिंदी शब्दकोश - क26कमीना (फ़ा.) [वि.] 1. नीच; खोटा; क्षुद्र 2. तुच्छ या हीन विचारों वाला 3. दूसरों से अशिष्ट व्यवहार करने वाला। कमीनापन (फ़ा.) [सं-पु.] नीचता; क्षुद्रता… Read More