Hin Dict_u14 - हिंदी शब्दकोश - उ14

उपनक्षत्र (सं.) [सं-पु.] छोटा या गौण नक्षत्र।
उपनगर (सं.) [सं-पु.] 1. नगर के आस-पास की बस्ती, नगर का बाहरी भाग 2. नगर के समीप स्थित नगर; छोटा नगर; (कॉलोनी; सबअर्ब)।
उपनत (सं.) [वि.] 1. झुका हुआ; नत 2. शरण में आया हुआ; शरणागत।
उपनति (सं.) [सं-स्त्री.] 1. झुकने की क्रिया या भाव 2. नमस्कार करना।
उपनदी (सं.) [सं-स्त्री.] वह छोटी या सहायक नदी जो किसी बड़ी नदी में जाकर मिल जाती है।
उपनयन (सं.) [सं-पु.] 1. जनेऊ; उपवीत 2. यज्ञोपवीत संस्कार 3. दीक्षा।
उपनहन (सं.) [सं-पु.] 1. गँठियाना; बाँधना 2. वह कपड़ा जिसमें कोई वस्तु लपेटी जाए।
उपनहर (सं.) [सं-स्त्री.] बड़ी नहर से निकली छोटी नहर।
उपनाम (सं.) [सं-पु.] पुकारने का नाम; गौण नाम; पदवी; तख़ल्लुस।
उपनायक (सं.) [सं-पु.] कहानियों, नाटकों आदि में नायक का साथी।
उपनायिका (सं.) [सं-स्त्री.] नायिका की प्रधान सहायिका; नायिका की सखी।
उपनिदेशक (सं.) [सं-पु.] वह जो निदेशक के बाद का प्रमुख अधिकारी हो; (डिप्टी डायरेक्टर)।

उपनिधान (सं.) [सं-पु.] 1. किसी के पास अपनी वस्तु धरोहर के रूप में रखना 2. अमानत।
उपनिधि (सं.) [सं-स्त्री.] 1. धरोहर; अमानत 2. किसी के पास रखी गई मुहरबंद धरोहर।
उपनिपात (सं.) [सं-पु.] 1. अचानक पास आना; एकाएक आ पहुँचना 2. अचानक होने वाला आक्रमण 3. अग्नि, वर्षा, चोर आदि के कारण होने वाली हानि।
उपनिबंधक (सं.) [सं-पु.] किसी निबंधक के अधीन रहकर या उसके सहायक के रूप में कार्य करने वाला व्यक्ति; (सबरजिस्ट्रार)।
उपनियम (सं.) [सं-पु.] 1. नियम के अंतर्गत छोटा नियम; नियम का एक अंग या भाग; गौण नियम; (सबरूल)।
उपनिर्वाचन (सं.) [सं-पु.] मृत्यु या अन्य कारण से किसी सत्र की अवधि पूरी होने से पहले निर्वाचित सदस्य का पद रिक्त हो जाने पर होने वाला निर्वाचन; उपचुनाव; (बाइइलेक्शन)।
उपनिविष्ट (सं.) [वि.] 1. सुशिक्षित 2. दूसरे स्थान पर आकर बसा हुआ 3. अनुभवी 4. खाते आदि में दर्ज किया हुआ।
उपनिवेश (सं.) [सं-पु.] 1. जीविका के लिए एक स्थान से हटकर कहीं दूर जा बसना 2. अन्य स्थान से आए हुए लोगों की बस्ती 3. एक देश के लोगों की दूसरे देश में आबादी; (कॉलोनी)।
उपनिवेशन (सं.) [सं-पु.] 1. उपनिवेश स्थापित करना 2. उपनिवेश के रूप में बस्ती बसाना।
उपनिवेशवाद (सं.) [सं-पु.] उपनिवेश बनाने और उन्हें अपने अधीन रखने की नीति; उपनिवेश का सिद्धांत।
उपनिवेशवादी (सं.) [वि.] उपनिवेश के सिद्धांत को मानने वाला; उपनिवेशवाद का अनुयायी।
उपनिवेशित (सं.) [सं-स्त्री.] 1. उपनिवेश के रूप में स्थापित या बसाया गया 2. दूसरे स्थान से लाकर बसाया गया।

उपनिषद (सं.) [सं-स्त्री.] 1. वेदों के बाद लिखे गए ऐसे ग्रंथ जिनमें आत्मा, परमात्मा के आध्यात्मिक स्वरूप पर विचार किया गया है 2. वेदव्रत ब्रह्मचारी के चालीस संस्कारों में से एक जो केशांत संस्कार से पूर्व होता था।
उपनिष्क्रमण (सं.) [सं-पु.] 1. नवजात शिशु को पहली बार बाहर निकालना 2. निष्क्रमण संस्कार 3. बाहर जाना 4. राजमार्ग।
उपनिहित (सं.) [वि.] अमानत के रूप में रखा हुआ।
उपनीत (सं.) [वि.] 1. जो किसी के सामने लाया गया हो 2. जिसका उपनयन संस्कार हो चुका हो 3. उपार्जित या प्राप्त किया हुआ 4. दान या भेंट के रूप में दिया हुआ।
उपनेता (सं.) [सं-पु.] नेता का नायब या सहकारी। [वि.] पास ले जाने वाला।
उपन्यस्त (सं.) [वि.] 1. पास रखा या लाया हुआ 2. धरोहर स्वरूप रखा हुआ 3. उल्लिखित या कथित।
उपन्यास (सं.) [सं-पु.] वह कल्पित और लंबी कहानी जो अनेक पात्रों और घटनाओं से युक्त हो तथा जिसमें जीवन की विविध बातों का चित्रण किया गया हो; (नॉवेल)।
उपन्यासकार (सं.) [सं-पु.] वह साहित्यकार जो उपन्यास लिखता हो; उपन्यास-लेखक; (नॉवेलिस्ट)।
उपन्यासिका (सं.) [सं-स्त्री.] छोटा या लघु उपन्यास।
उपपत्ति (सं.) [सं-स्त्री.] 1. घटित या प्रत्यक्ष होना; सामने आना; प्रतिपादन 2. प्राप्ति; सिद्धि 3. कारण; हेतु 4. संगति; मेल मिलना 5. युक्ति; साधन 6. औचित्य; उपयुक्तता।
उपपद (सं.) [सं-पु.] 1. पूर्व में कहा हुआ या आया हुआ शब्द 2. (व्याकरण) समास का पहला पद 3. खिताब या उपाधि।
उपपन्न (सं.) [वि.] 1. पास आया हुआ 2. शरण में आया हुआ; शरणागत 3. सिद्ध किया हुआ; संभव 4. योग्य; उपयुक्त; उचित 5. मिला हुआ; प्राप्त 6. सुविधाजनक; लाभकारी 7. लगा हुआ; युक्त 5. जिसे संपन्न करना ज़रूरी हो; (एक्सपीडिएंट)।

उपपात (सं.) [सं-पु.] 1. अप्रत्याशित घटना; दुर्घटना 2. आपदा 3. विपत्ति; विनाश।
उपपादक (सं.) [वि.] 1. घटित करने वाला 2. पूरा या संपन्न करने वाला 3. सिद्ध करने वाला 4. भलीभाँति विचार करने वाला।
उपपादन (सं.) [सं-पु.] 1. किसी कार्य को पूरा या समाप्त करना 2. तर्क, प्रमाण, युक्ति आदि के द्वारा किसी बात को सिद्ध करना (डिमांसट्रेशन) 3. प्रतिपादन; संपादन।
उपपादित (सं.) [वि.] तर्क द्वारा पूरा किया हुआ; सिद्ध किया हुआ; प्रमाणित।
उपपाद्य (सं.) [वि.] 1. जिसका उपपादन किया जाने को हो; उपपादन के योग्य 2. वह तथ्य या सिद्धांत जो स्वयं सिद्ध नहीं बल्कि तर्क, प्रमाण और प्रयोग से सिद्ध किया जाना हो।
उपपुराण (सं.) [सं-पु.] मुख्य पुराणों से भिन्न गौण पुराण; (अठारह) पुराणों के अतिरिक्त अन्य पुराण, जैसे- आदित्य पुराण, नरसिंह पुराण आदि।
उपपौरिक (सं.) [सं-पु.] उपनगर में रहने वाला व्यक्ति।
उपप्रदान (सं.) [सं-पु.] 1. देना या हस्तांतरित करना 2. रिश्वत; घूस 3. भेंट; उपहार।
उपप्रबंधक (सं.) [सं-पु.] पद के आधार पर प्रबंधक से छोटा या बाद का अधिकारी; (ब्रांच मैनेजर)।
उपप्रमेय (सं.) [सं-स्त्री.] प्रमेय या साध्य के साथ लगी हुई कोई ऐसी बात जो प्रमेय की सिद्धि के साथ-साथ स्वयं ही सिद्ध हो जाती है; (कॉरोलरी)।
उपप्लव (सं.) [सं-पु.] 1. प्राकृतिक उपद्रव या उत्पात 2. नदी आदि की बाढ़ 3. विद्रोह; विप्लव 4. अराजकता 4. विघ्न; बाधा।
उपप्लवी (सं.) [वि.] 1. डुबाने या बाढ़ लाने वाला 2. बगावत करने वाला 3. सरकश।

उपप्लुत (सं.) [वि.] 1. आक्रांत 2. पीड़ित 3. कष्ट या संकट में पड़ा हुआ।

Related Posts:

  • Hin Dict_K13 - हिंदी शब्दकोश - क13कटाना [क्रि-स.] 1. किसी को कोई वस्तु काटने के काम में प्रवृत्त करना; काटने का कार्य किसी और से कराना। कटाफटा [वि.] 1. जो कटा भी हो और फटा भी हो 2. बह… Read More
  • Hin Dict_K10 - हिंदी शब्दकोश - क10कच्छपी (सं.) [सं-स्त्री.] 1. मादा कछुआ 2. सरस्वती की वीणा। कच्छा (सं.) [सं-पु.] 1. जाँघिया; निकर; (अंडरवियर) 2. वह चौड़ी और बड़ी नाव जिसमें दो पतवारे… Read More
  • Hin Dict_K11 - हिंदी शब्दकोश - क11कजला [सं-पु.] 1. काजल 2. काले रंग का पक्षी; मटिया 3. खरबूजे की एक जाति 4. वह बैल जिसकी आँखों पर काला घेरा हो। [वि.] 1. जिसकी आँखों में काजल लगा हो 2. … Read More
  • Hin Dict_K14 - हिंदी शब्दकोश - क14कटोरी [सं-स्त्री.] 1. खुले मुँह और चौड़ी पेंदी का एक छोटा बरतन; छोटा कटोरा 2. ब्लाउज़ का वह भाग जिसमें स्तन रहते हैं 3. (वनस्पति विज्ञान) हरी पत्तियों क… Read More
  • Hin Dict_K12 - हिंदी शब्दकोश - क12कटखादक (सं.) [वि.] खाद्य-अखाद्य या भक्ष्याक्ष्य का विचार न करने वाला; अशुद्ध वस्तु को भी खा लेने वाला; सर्वभक्षी। कट चाय (इं.+हिं.) [सं-स्त्री.] दुका… Read More